Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»जिला वासियों ने घरों में रह कर मनाया वैसाखी का पवित्र त्यौहार, सरबत के भले की अरदास की
    पंजाब

    जिला वासियों ने घरों में रह कर मनाया वैसाखी का पवित्र त्यौहार, सरबत के भले की अरदास की

    By Himachal VartaApril 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    जिला वासियों ने घरों में रह कर मनाया वैसाखी का पवित्र त्यौहार, सरबत के भले की अरदास की
    – डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों का किया धन्यवाद
    – कहा, एकजुटता से जीती जा सकती है कोरोना के खिलाफ जंग
    होशियारपुर। जिला वासियों की ओर से एकजुटता का प्रकटावा करते हुए घरों में ही वैसाखी का पवित्र त्यौहार मनाया गया व इस दौरान सरबत के भले के अरदास की गई। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने जिला वासियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए ही वैसाखी घरों में मनाने की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सरबत के भले की अरदास की गई है, ताकि इस नाजुक दौर से जल्द बाहर निकला जा सके। वर्णनीय है कि पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाबियों को अपील की थी कि वे वैसाखी अपने घरों में रह कर मनाएं व अपने निवास स्थानों पर ही परिवार सहित इस बीमारी से दुनिया को बचाने की परमात्मा से अरदास करे।
    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कोरोना के खिलाप जंग में हम सब को मिलकर लडऩी है व इस जंग में जीत का एक ही मंत्र घर में रहना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हम विजयी होकर निकलेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक अपना नैतिक कर्तव्य समझते हुए कफ्र्यू का सख्ती से पालन करे व डाक्टरी सलाह के अनुसार बार-बार हाथ धोए, मुंह पर मास्क पहनने जैसी सावधानियों को अपनाए।
    श्रीमती अपनीत रियात ने मास्क पहनने को जरुरी करार देते हुए बताया कि हर व्यक्ति के लिए र से बाहर निकलते समय मास्क पहनना जरुरी है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान, गलियों, अस्पताल, कार्यालय, बाजार आदि में जाते समय सूती कपड़े का मास्क या ट्रिपल लेयर मास्क पहनना जरुरी है। इसके अलावा किसी भी वाहन पर सफर कर रहे व्यक्ति व कार्यलय, कार्य के स्थान, कारखाने आदि में काम करने वाला हर व्यक्ति भी यह मास्क जरुर पहनेगा। उन्होंने कहा कि घर में सूती कपड़े से तैयार किए मास्क को साबुन, डिटरजेंट से अच्छी तरह धोकर दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने कहाकि यदि मास्क उपलब्ध नहीं है तो रुमाल, दुपट्टा, परना आदि का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आप को सुरक्षित रखने के लिए ही कफ्र्यू लगाया गया है व इस दौरान जरुरी वस्तुओं व दवाईयां सुचारु ढंग से घरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं के सहयोग से जरुरतमंदों को राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है, ताकि किसी भी व्यक्ति को भूखा न सोना पड़े

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.