Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. भीमराव आम्बडेकर राष्ट्र पुरूष हैं
    हिमाचल प्रदेश

    डा. भीमराव आम्बडेकर राष्ट्र पुरूष हैं

    By Himachal VartaApril 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    डा. बिन्दल ने स्वच्छता कर्मियों को बांटे 150 सुरक्षा गाउन
    प्रशस्ति पत्र भेंट कर बढ़ाया स्वच्छता कर्मियों हौंसला
    नाहन/सोलन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आज संविधान के निर्माता श्रद्धेय डा. भीम राव आम्बेडर जयंती के अवसर पर कोली समाज सिरमौर तथा नगर परिषद, नाहन के सभागार में डा. आम्बेडर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता भी उनके साथ रहे।
    डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र पुरूष हैं और उनका जीवन विशाल एवं विराट है। उन्होंने कहा कि डा. आम्बेडकर का चिंतन, अध्ययन और लेखन शोधपकर हैं और उनका संघर्ष अतुलनीय है साथ ही उसके आयाम भी विस्तृत हैं। उन्होंने कहा कि आम्बेडकर का दर्शन व्यक्ति के विकास का दर्शन था जो सदियों तक हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
    डा. बिन्दल ने कोली समाज द्वरा डा. आम्बेडर जयंती के अवसर पर शहर के गरीब और जरूरतमंद लोगों को 3200 भोजन पैकेट बांटने के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज अग्रणी रूप से जरूरतमंदों को अपनी सेवाएं प्रस्तुत कर रहा है।
    इस अवसर पर डा. बिन्दल ने नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों को 150 सुरक्षा गाउन भी भेंट किए। उन्होंने इस अवसर पर कफर्यू और लॉकडाउन के बावजूद निडर होकर अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वच्छता कर्मियों को धन्यवाद पत्र भी दिए। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को गुलाब के फूल भेंट कर उनका हौंसला भी बढ़ाया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की मेहनत के कारण ही आज समाज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद के स्वच्छता कर्मी निडर होकर समर्पण भाव से अपनी सेवाएं अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिषद के सभी 150 स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा गाउन प्रदान किए जाएंगे।
    डा. बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार हमारो कोरोना वारियर के रूप में सेवा करते हुए स्वच्छता कर्मी कार्य कर रहे हैं वह अपने आप में प्रशंसनीय हैं।
    इस अवसर पर पार्षद श्यामा, कोली समाज के जिला अध्यक्ष संजय पुंडीर, अशोक विक्रम, प्रदीप सहोत्रा और अमर सिंह भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.