चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे. पी. दलाल ने वैश्विक महामारी कोरोना के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि के दौरान लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की तरह ही फल, फूल, सब्जी, खुम्बी, स्ट्रॉबेरी इत्यादि की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत विशेष रूप से बागवानी विभाग के अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं ताकि उपभोक्ताओं को ये चीजें आसानी से मिल सकें और किसानों के उत्पाद भी खराब न हों।
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के मिशन निदेशक डॉ. बी.एस. सहरावत ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के निर्देशानुसार खुम्बी फसलों में कीड़ों या बीमारी से बचाव के लिए राज्य मशरूम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस.ताया, फलों के लिए हरियाणा राज्य बागवानी विकास एजेंसी, सिरसा के सदस्य सचिव श्री रघुवीर झोरड़, सब्जियों के लिए करनाल के सदस्य सचिव श्री मदन लाल, स्ट्रॉबेरी के लिए हिसार के सदस्य सचिव श्री सुरेन्द्र सिहाग, फूलों के लिए पलवल के सदस्य सचिव श्री अब्दुल रजाक तथा कोल्ड स्टोरेज के लिए बागवानी सलाहकार पी.सी.शर्मा को राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि विशेष ड्यूटी पर लगाए अधिकारी ये सुनिश्चित करेंगे कि इन उत्पादों के उत्पादन, उपलब्धता एवं आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी न हो।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18