Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»वन मित्र राज्य भर में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लगाए गए 73 लाख पौधों की देख-रेख करेंगे-तृप्त बाजवा
    चण्डीगढ़

    वन मित्र राज्य भर में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लगाए गए 73 लाख पौधों की देख-रेख करेंगे-तृप्त बाजवा

    By Himachal VartaApril 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    मगनरेगा स्कीम के अधीन 21000 वन मित्र करेंगे पौधों की देखभाल
    चंडीगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राज्य भर में लगाए गए 73 लाख पौधों की देख-रेख 21000 वन मित्रों द्वारा की जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग, पंजाब द्वारा वृक्षों की देखभाल के लिए पंचायतों के द्वारा मगनरेगा स्कीम के अधीन ‘वन मित्र’ रखे गए हैं।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने बताया कि इस संकटकालीन दौर में यह प्रयास मुख्य तौर पर मगनरेगा मज़दूरों को रचनात्मक ढंग से काम पर लगाने के लिए किया गया है, जिससे उनके लिए एक निश्चित मेहनताना यकीनी बनाया जा सकेगा। जि़क्रयोग्य है कि पहले गुरू साहिब के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर हर गाँव में 550 पौधे लगाए गए थे।

    ग्रामीण विकास मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से राज्य के सभी 22 जिलों में पौधों की देखभाल के लिए 21000 वन मित्र की पहले ही पहचान कर ली गई है, राज्य के सभी 13266 गाँवों में पंचायतों द्वारा हर गाँव में दो वन मित्र रखे जाने हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि वन मित्रों के लिए जि़ला संगरूर में 493, लुधियाना में 508, जालंधर में 648, नवांशहर में 527, पटियाला में 455, फिऱोज़पुर में 576, गुरदासपुर में 394, फतेहगढ़ साहिब में 401, फाजि़ल्का में 356, कपूरथला में 332, अमृतसर में 339, तरन तारन में 321, मुक्तसर साहिब में 495, फरीदकोट में 423, होशियारपुर में 301, मानसा में 244, मोगा में 274, पठानकोट में 224, एस.ए.एस. नगर में 285, बठिंडा में 376, बरनाला में 191 और रूपनगर में 242 मस्टर रोल्स जारी किए गए हैं, जिससे वह पौधों की देखभाल शुरू कर सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.