कहा, डाक विभाग की ओर से घरों में जाकर बांटी जा रही है बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता स्कीमों संबंधी पेंशन
होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर डाक विभाग की ओर से बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता स्कीमों संबंधी घरों में जाकर ही पेंशन वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 8387 लाभार्थियों को 1,58,90,849 रुपए पेंशन वितरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है व कर्फ्यू के दौरान जिला वासियों को घरों में ही जरुरी वस्तुएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जारी की गई बुढ़ापा व अन्य वित्तिय सहायता स्कीमों संबंधी पेंशन भी डाक विभाग की ओर से घरों में ही बांटी जा रही है।
पोस्ट आफिस के सीनियर सुपरिटेंडेंट श्री मंदिर राणा ने बताया कि डाक विभाग के करीब 550 कर्मचारियों की ओर से कफ्र्यू के दौरान घर-घर पेंशन वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर पेंशन वितरण के दौरान सामाजिक दूरी बरकरार रखने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं और यह कर्मचारी पेंशन वितरण के दौरान लाभार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां अपनाने की भी सलाह दे रहे हैं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20