Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोरोना की जंग में मास्क और सेनेटाईजर प्रमुख हथियार-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    कोरोना की जंग में मास्क और सेनेटाईजर प्रमुख हथियार-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaApril 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    प्रदेश में महिला मोर्चा द्वारा अभी तक 8.59 लाख मास्क निर्मित
     शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कोरोना महामारी की जंग में मास्क और सेनेटाईजर प्रमुख हथियार हैं, जिनके बल पर हम कठिन और चुनौतीपूर्ण लड़ाई को जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई में फेस कवर यानी मास्क बनाने और इनके वितरण का कार्य युद्ध स्तर किया जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सेनिटाईजेशन और मास्क के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. बिन्दल ने यह बात आज अग्रसेन महिला सभा नाहन की कुछ जागरूक महिलाओं से वार्ता करते हुए कही। अग्रसेन महिला सभा की कुछ जागरूक महिलाओं ने राजीव बिन्दल के आवास में पहुंचकर कपड़े के सिले हुए 500 मास्क भेंट किए।
    डा. बिन्दल ने महिला समूह के इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि मास्क पहनने और बनाने के कार्य को और तीव्र किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा अभी तक 8.59,428 फेस कवर यानि मास्क बनाकर इनका वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बूथ अध्यक्ष स्तर तक मास्क बनाने और इनके वितरण कार्य को सुनिश्चत किया गया है। लेकर नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 21,115 मास्क बनाकर वितरित किए गए। इसी प्रकार प्रदेश में 2,88,961 भोजन पैकेट, 77,985 मोदी राशन किट, पीएम केयरस में 1,28,97,814 रुपये तथा सीएम एचपी कोविड-19 फंड में 4,12,98,483 रुपये जमा हुए हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ अभी लंबी जंग लड़नी है, इसलिए मास्क और सेनिटाईजेशन के कार्य को प्राथमिकता पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में जहां 11 सैल्फ हैल्प समूह के माध्यम से फेस कवर बनाने का कार्य दु्रत गति पर है, वहीं माता बालासुंदरी आईटीआई नाहन द्वारा चैरिटी आधार पर मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। बालासुंदरी आईटीआई द्वारा अभी तक 1000 मास्क बनाकर बांटे गए हैं।
    डा. बिन्दल ने आज सैनवाला पंचायत में अग्निशमन वाहन से किए जा रहे सेनेटाईजेशन कार्य का स्वयं उपस्थित होकर जायजा लिया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने मीडिया प्रतिनिधियों और अग्निशमन कर्मियों का पुष्प वर्षा कर आभार जताया।
    इस अवसर पर डा बिन्दल ने कहा कि फायर टेंडर के माध्यम से सेनिटाईजेशन का छिड़काव कार्य तेजी से हो रहा है और इससे अधिक क्षेत्र को कवर करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने इस कार्य में लगे अग्निशमन कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अग्निशमन ने आपात काल में हमेशा अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.