होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 संबंधी अब तक 322 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 298 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि 18 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 6 पाजीटिव केस भी सामने आए हैं, जिनमें से 3 मरीज ठीक हो चुके हैं व एक मरीज श्री हरभजन सिंह की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उक्त के अलावा इटली से आया जिले के गांव खनूर का एक व्यक्ति, जो अमृतसर दाखिल था, भी ठीक हो चुका है। उन्होंने बताया कि पाजीटिव मरीज आईसोलेशन वार्ड, सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल हैं, जो ठीक होने पर जल्द घर भेज दिए जाएंगे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
