Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कोविड-19: अब तक 15723 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
    चण्डीगढ़

    कोविड-19: अब तक 15723 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

    By Himachal VartaApril 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    सुचारु ढंग से की जा रही है गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर
    मार्किट कमेटी व खरीद एजेंसियों को मंडियों में तिरपालों का पर्याप्त स्टाक यकीनी बनाने के दिए निर्देश
    किसी भी जानकारी लेने के लिए किसान कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर कर सकते हैं संपर्क
    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में सुचारु ढंग से गेहूं खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 15723 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 3474 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 3336, पनसप की ओर से 3413, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 1724 व एफ.सी.आई. की ओर से 3671 मीट्रिक टन व प्राइवेट व्यापारियों की ओर से 105 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
    डिप्टी कमिश्नर ने जहां खरीद एजेंसियों को गेहूं की खरीद सुचारु ढंग से करने के निर्देश दिए, वहीं संबंधित अधिकारियों को 48 घंटों में लिफ्टिंग यकीनी बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद कूपन सिस्टम के माध्यम से की जा रही है व मंडी बोर्ड की ओर से गेहूं लाने वाली ट्रालियों के लिए कूपन जनरेट किए जा रहे हैं, जो आढ़तियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने मार्किट कमेटी व विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को मंडी में पर्याप्त तिरपालों के स्टाक सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि बारिश के दौरान गेहूं को कवर कर सुरक्षित किया जा सके।
    श्रीमती अपनीत रियात ने जिला मंडी अधिकारी को हिदायत की कि निश्चित तिथि से पहले ही आढ़तियों के माध्यम से किसानों को कूपन पहुंचाने यकीनी बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग के अनुसार ही कूपन मुहैया करवाए जाएंगे, इस लिए किसानों की ओर से अपनी पैदावार अनुसार एक से अधिक कूपन बनवाए जा सकते हैं। उन्होंने किसानों को मंडियों में असल कूपन को ही साथ लाने की अपील करते हुए कहा कि कूपन की फोटो कापी अपने साथ न लाई जाए व बिना कूपन के मंडियों में एंट्री नहीं होगी। उन्होंने साथ ही आढ़तियों को अपील करते हुए कहा कि कूपन देने के दौरान छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए।
    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए जिला कंट्रोल रुम भी स्थापित किया गया है, जो पूरा सप्ताह 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में मास्क व सैनेटाइजर के अलावा रोगाणु मुक्त छिडक़ाव का भी प्रबंध किया गया है व मंडियों में यह छिडक़ाव दिन में दो बार करवाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे सांय 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कंबाइनों ने गेहूं न काटे क्योंकि इस समय ओस पडऩे के कारण कंबाइन गीले गेहूं को काट देती है। इस तरह गेहूं में नमी सरकार के निर्धारित मापदंडों से बढऩे की संभावना होती है व खरीद एजेंसियां गेहूं को खरीदने से असमर्थ होती है, जिससे किसानों को गेहूं बेचने के लिए मंडियों में बिना वजह परेशान होना पड़ता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.