शिमला। प्रदेश के नामी व्यवसायी और आॅपटीमाइज मीडिया ग्रुप एवं शुगलू ग्र्रुप के संस्थापक लक्ष्मी दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का एक चैक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेंट किया।
सिरमौर जिला के मंधारा गांव से संबंध रखने वाले लक्ष्मी दत्त शर्मा को उनके कार्य के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं और वे कई वर्षांे से विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हैं। वर्तमान में वह सिरमौर जिला की फ्लाॅरबाॅल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए लक्ष्मी दत्त शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता प्रदान करने में बहुल सहायक सिद्ध होगा।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29