Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत के चलते शहीद भगत सिंह नगर कोरोना मुक्त हुआ- बलबीर सिंह सिद्धू
    चण्डीगढ़

    जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत के चलते शहीद भगत सिंह नगर कोरोना मुक्त हुआ- बलबीर सिंह सिद्धू

    By Himachal VartaApril 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    स्वास्थ्य मंत्री ने आइसोलेशन केंद्र से बाहर आए 16 साल के युवक को दी शुभकामनाएँ
    जिला पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ का फूलों की वर्षा और ताली के साथ किया धन्यवाद
    चंडीगढ़। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत के चलते शहीद भगत सिंह नगर आज कोरोना मुक्त होने वाला पंजाब का पहला जिला बन गया है। कोरोना प्रभावित इस जिले का अठारहवां मरीज जसकरन सिंह भी आज ठीक होने के बाद घर रवाना हो गया।

    स. बलबीर सिंह सिद्धू ने स्वस्थ हुए मरीजों को तंदुरुस्त जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ये सभी व्यक्ति अब कोरोना प्रभावित मरीजों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं कि हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ घातक बीमारियों को भी मनुष्य हरा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले को रैड जोन में से ग्रीन जोन में लेजाने के लिए जिला प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दिन-रात काम किया और जिसके लिए विधायक अंगद सिंह, डिप्टी कमिश्नर विनय बबलानी, एस एस पी अलका मीना, सिविल सर्जन डाॅ. रजिन्दर प्रसाद बधाई के पात्र हैं जिनके नेतृत्व अधीन सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री ने शहीद भगत सिंह नगर जिले के निवासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह यहाँ पंजाब सरकार की हिदायतों और कर्फ्यू का पालन किया गया है वह भी पूरे पंजाब के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई को आम जनता के सहयोग के साथ ही जीता जा सकता है जो शहीद भगत सिंह नगर ने कर दिखाया है।

    स्वास्थ्य विभाग की मिसाली कारगुजारी को उजागर करते हुए उन्होंने बताया कि 19 मार्च से 26 मार्च तक एक दम आए 18 कोरोना मामलों के साथ यह इलाका कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हो गया था जिस कारण जिला हस्पताल में भी तनाव का माहौल बन गया था। इसके उपरांत बड़ी संख्या में मरीजों को मानक इलाज सेवाएं मुहैया करवाना एक चुनौती बन गया था परन्तु जिस तरह बहादुरी और संजीदगी के साथ मैडीकल और पैरा-मैडीकल टीमों द्वारा मरीजों का ध्यान रखा गया वह काबिले तारीफ है जो भविष्य में भी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
    जिक्रयोग्य है कि एस एस पी अलका मीना के नेतृत्व अधीन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला हस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के लिए निभाई गई सेवाओं की सराहना करते हुए डाॅक्टरों और पैरा-मैडीकल स्टाफ पर फूलों की वर्षा करके ताली के साथ धन्यवाद भी किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.