होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि बिहार व मध्य प्रदेश सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि लाकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे बिहार राज्य से संबंधित मजदूर परिवारों व अन्य जरुरतमंद व्यक्तियों के खातों में 1000 रुपए की राशी डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंधी बिहार सरकार की ओर से वेबसाइट www.aapda.bih.nic.in जारी की गई है, जिस पर लाभार्थी खुद को रजिस्टर्ड कर इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह स्कीम सिर्फ बिहार के उन निवासियों के लिए हैं, जो कोरोना वायरस के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि इस संबंधी जरुरी दस्तावेज जैसे लाभार्थी का आधार कार्ड, बैंक का खाता नंबरस जिसकी ब्रांच बिहार राज्य में हो। इसके अलावा एक साफ तस्वीर(सैल्फी) जो आधार कार्ड से मेल खाती हो, एक आधार नंबर पर एक ही रजिस्ट्रेशन की जाए। इस लिए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओ.टी.पी. का मोबाइल एप पर प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि राशी सीधे लाभार्थी के खातों में ही जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस संबंधी बिहार भवन नई दिल्ली में हैल्पलाइन नंबर 011-23792009, 23014326 व 23013884 भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा पटना कंट्रोल रुम नंबर 0612-2294204, 2294205 भी स्थापित किए गए हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश राज्य के निवासी फोन नंबर 0755 -2411180 पर फोन कर किसी भी तरह की सहायता ले सकते हैं।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21