Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कोविड-19: अब तक 53823 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
    चण्डीगढ़

    कोविड-19: अब तक 53823 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

    By Himachal VartaApril 26, 2020
    Facebook WhatsApp

    निर्विघ्न की जा रही गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर
    कूपन संबंधी छोटे किसानों को दी जाए प्राथमिकता: आढ़तियों व बड़े किसानों से अपील
    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 53823 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 13563 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 8934, पनसप की ओर से 11958, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 6700 व एफ.सी.आई. की ओर से 12064 मीट्रिक टन व प्राइवेट व्यापारियों की ओर से 604 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
    डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने आज खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए औचक अनाज मंडी होशियारपुर का दौरा किया। उन्होंने खरीद एजेंसियों को जहां सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद करने के निर्देश दिए, वहीं कोविड-19 के मद्देनजर मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग सहित सामाजिक दूरी बरकरार रखने की हिदायत भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर लिफ्टिंग यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए।
    डिप्टी कमिश्नर ने जहां खरीद एजेंसियों को गेहूं की खरीद सुचारु ढंग से करने के निर्देश दिए, वहीं संबंधित अधिकारियों को 48 घंटों में लिफ्टिंग यकीनी बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद कूपन सिस्टम के माध्यम से की जा रही है व मंडी बोर्ड की ओर से गेहूं लाने वाली ट्रालियों के लिए कूपन जनरेट किए जा रहे हैं, जो आढ़तियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने जिला मंडी अधिकारी को हिदायत की कि निश्चित तिथि से पहले ही आढ़तियों के माध्यम से किसानों को कूपन पहुंचाने यकीनी बनाए जाएं। उन्होंने आढ़तियों व बड़े किसानों को अपील करते हुए कहा कि कूपन संबंधी छोटे किसानों को अधिक से अधिक प्राथमिकता दी जाए।
    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए जिला कंट्रोल रुम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में जहां सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद की जा रही है, वहीं कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा किसानों व मजदूरों के लिए मास्क व सैनेटाइजर की सुविधा सहित रोगाणु मुक्त छिडक़ाव लगातार यकीनी बनाया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.