होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 संबंधी अब तक 371 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 314 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है व 40 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन ने कहा कि लोगों की जागरुकता व चेतना की बदौलत आज जिला होशियारपुर कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सलाह के अनुसार वे अपने घरों में रहे व अगर जरुरी कार्य से घर से बाहर निकलते भी हैं तो मास्क का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मुताबिक जिले के मैडिकल स्टोरों के मालिकों को खांसी, जुकाम, बुखार की दवाई लेने वाले व्यक्तियों का पूरा रिकार्ड रखने की हिदायत की गई है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
