Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»राज्य में प्रवेश करने पर पूर्ण चिकित्सा जांच अनिवार्य: मुख्यमंत्री
    स्वास्थ्य

    राज्य में प्रवेश करने पर पूर्ण चिकित्सा जांच अनिवार्य: मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaApril 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक के दौरान प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की पूर्ण चिकित्सा जांच सुनिश्चित करवाने के उपरांत ही उन्हें होम क्वारन्टीन के लिए संबंधित गंतव्यों के लिए जाने की स्वीकृति देने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित उपायुक्तांे द्वारा अधिक पास जारी न किये जाएं, ताकि प्रदेश के प्रवेश स्थलों पर भीड़ न लगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया है कि कोरोना वायरस ग्रीन जोन में प्रवेश न करे। उन्होंने कहा कि रेड जोन तथा आॅरेंज जोन के लिए अलग-अलग रणनीतियां तैयार की जानी चाहिए, ताकि इन्हें जितना शीघ्र हो सके ग्रीन जोन में परिवर्तित किया जा सके।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां विशेषकर ग्रीन जोन में आरंभ करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं तथा कृषि उपकरणों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित बनाने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को फेस मास्क और फेस कवर पहनने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित क्षेत्रों में चयनित दुकानों को खोलने की स्वीकृति दी गई है, परंतु सभी लोगों द्वारा सामाजिक दूरी बनाना तथा फेस मास्क और सेनेटाईजर का उपयोग करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

    मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि अन्य राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों की यात्रा तथा संपर्क में आए लोगों का पूर्ण ब्योरा प्राप्त करने के उपरांत ही उन्हें होम क्वारन्टीन के लिए जाने की स्वीकृति दी जाएगी।

    पुलिस महानिदेशक एस. आर. मरडी ने कहा कि लोगों को आरोग्य सेतु ऐप में गलत सूचना न देने के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार तथा आर. डी. धीमान, प्रधान सचिव जे. सी. शर्मा, आंेकार शर्मा, संजय कुंडू, सचिव रजनीश तथा मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.