Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज केन्द्र सरकार से एनडीए, इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि कम्बाइंड डिफेंस सर्विसिज़, जेईई तथा एनईईटी(नीट) के संबंध में चल रही अनिश्चितता को शीघ्र समाप्त करने के लिए तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया
    चण्डीगढ़

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज केन्द्र सरकार से एनडीए, इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि कम्बाइंड डिफेंस सर्विसिज़, जेईई तथा एनईईटी(नीट) के संबंध में चल रही अनिश्चितता को शीघ्र समाप्त करने के लिए तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया

    By Himachal VartaApril 27, 2020
    Facebook WhatsApp
    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज केन्द्र सरकार से एनडीए, इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि कम्बाइंड डिफेंस सर्विसिज़, जेईई तथा एनईईटी(नीट) के संबंध में चल रही अनिश्चितता को शीघ्र समाप्त करने के लिए तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया है।
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई वीडियो कांफे्रसिंग में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि हरियाणा कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट की इस घड़ी में हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आर्थिक गतिविधियों को सुरक्षित रूप से पुन: शुरू करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संबंध में प्रदेश के वर्तमान आंकड़े काफी आशाजनक हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 3115 सैम्पल टैस्ट किए जा रहे हैं। आज तक किए गए कुल 22,243 टैस्ट में से केवल 299 पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इलाज के बाद 205 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए प्रत्येक व्यक्ति का जीवन कीमती है और हम हर किसी को बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फिर भी दुर्भाग्यवश राज्य में कोविड-19 से 3 व्यक्तियों की जान गई है।
    उन्होंने कहा कि राज्य में स्क्रीनिंग और टैस्टिंग पर बहुत जोर दिया जा रहा है। आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स इत्यादि के साथ राज्य में कुल 20,792 टीमें बनाई गई हैं। प्रदेश के शत-प्रतिशत परिवारों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरे उत्साह और सावधानी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के दौरान जो भी कोराना संक्रमण के सम्भावित व्यक्ति मिलते हैं, उनके सैम्पल टैस्ट किए जा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 32.21 लाख लोग आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं। इस समय पूरे प्रदेश में 155 कंटेनमेंट जोन हैं, जहां लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में लगभग 19 हजार मरीजों के लिए कोरंटाइन व्यवस्था व 9444 मरीजों के लिए आइसोलेशन बैड की व्यवस्था है। राज्य में 1101 वैंटिलेटर चालू हालत में हैं। इसके अतिरिक्त, सर्जिकल मास्क एवं पीपीई किट्स की भी कोई कमी नहीं है।
    राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बरती जा रही सावधानियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 20 अप्रैल को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के लॉकडाउन में ढील देने के दिशा-निर्देशों को पूर्णत: लागू किया गया है। लेकिन कुछ जिलों में कुछ गतिविधियों पर सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां श्रमिकों को कार्य स्थल पर (इन सिटू) रखने के प्रबंध हैं, ऐसी औद्योगिक एवं निर्माण गतिविधियों को, केवल कंटेनमेंट जोन को छोडक़र, पूरे राज्य में शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार, ऐसी 415 इकाइयों में 18750 श्रमिक इन सिटू काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, 1448 भठ्ठïों में दो लाख से भी अधिक श्रमिक वहीं रह कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परन्तु पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला, जहां कोविड-19 के कुछ मामले प्रकाश में आए हैं, में थोड़ी सख्ती बरती जा रही है।
    राज्य में शुरू की गई कृषि गतिविधियों के बारे प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में गेहूं एवं सरसों की आवक और खरीद के कार्य में पूरी सावधानी बरती जा रही है। हर मंडी में किसानों व मजदूरों के लिए मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में किस किसान को किस दिन किस मंडी में किस समय अपनी फसल लानी है, ऐसी सूचना उन्हें दो दिन पहले एसएमएस के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों, आढ़तियों,किसानों और श्रमिकों को कोविड के खिलाफ नि:शुल्क 10 लाख रुपये जीवन बीमा कवर भी दिया गया है।
    उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर राज्य में अब तक स्थिति पुर्ण नियंत्रण में है। हम सतत सावधान हैं और भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुरी तरह तैयार हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.