नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि जिला के 4 अंतर राज्य बैरियर से आज शाम 4 बजे तक कुल 35 वाहनों से 63 लोगों ने जिला में प्रवेश किया हैं।
उन्होंने बताया कि जिला के काला अम्ब बैरियर से 12 वाहनों के जरिये 23 लोगों ने तथा बहराल बैरियर से तीन वाहनों के जरिये छह लोगों ने जिला में प्रवेश किया है। इसी प्रकार रामपुर घाट बैरियर से 20 वाहनों के जरिये 34 लोगों ने जिला में प्रवेश किया है तथा मीनस बैरियर से किसी भी व्यक्ति ने जिला में प्रवेश नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इन सभी बैरियर्स पर मेडिकल टीम 24×7 तैनात हैं जो जिला में आने वाले व्यक्तियों की जांच कर रही हैं।
डॉ परुथी ने सिरमौर की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को आरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से इनस्टॉल और एक्टिवेट करने का आग्रह किया है।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18