Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»लॉकडाऊन को पी.पी.ए. के अंतर्गत अप्रत्याशित हालात बताते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को
    चण्डीगढ़

    लॉकडाऊन को पी.पी.ए. के अंतर्गत अप्रत्याशित हालात बताते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को

    By Himachal VartaApril 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    पी.पी.एस.एल. को अदायगियों के भार से मुक्त करने के लिए कहा
    चंडीगढ़। बिजली खरीद समझौतों (पी.पी.एज़) के अंतर्गत कोविड महामारी संकट के मद्देनजऱ लगाए लॉकडाऊन को अप्रत्याशित हालात (फोर्स मैज्यूर) बताते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से अपील की है कि वह पी.एस.पी.सी.एल. को क्षमता खर्चों की अदायगियों के भार से मुक्त करे।
    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा राज मंत्री (स्वतंत्र भार) राज कुमार सिंह को लिखे पत्र में कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोशन (पी.एस.पी.सी.ऐल.) अप्रत्याशित हालात पैदा होने के कारण बिजली के वितरण सम्बन्धी समय सारणी तय करने से असमर्थ है क्योंकि कोविड -19 संकट के कारण राज्य में बिजली की माँग कम हो गई है।
    मुख्यमंत्री ने कोविड 19 महामारी को विशेष हालात बताने वाले अन्य केंद्र सरकार के हुक्मों का हवाला देते हुये कहा कि लॉकडाऊन लागू होना बिजली खरीद करारनामों को पूरा करने की शर्त से मुक्ति प्रदान करता है और इसके साथ ही यह खरीददार समेत पी.एस.पी.सी.एल., को उत्पादक से बिजली का प्रबंध किये जाने की करारनामे के अनुसार शर्त से आज़ाद करता है क्योंकि हालात पी.एस.पी.सी.एल. के हद से बाहर हैं चाहे जितना मर्जी किफ़ायत के साथ चला जाये।
    कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि 24 मार्च, 2020 से राष्ट्रीय स्तर का लॉकडाऊन लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हर तरह के अदारों के कामकाज पर पाबंदियाँ लगा देने के कारण बिजली की माँग बहुत कम हो गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय की स्थितियों पावर कॉर्पोशन के काबू से बाहरी हालत से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालत के चलते पी.एस.पी.सी.एल. की तरफ से प्रांतीय आई.पी.पीज़ और केंद्रीय क्षेत्र के बिजली प्रोजेक्टों से बिजली लेना तय करना असंभव और अव्यवाहारिक है।
    ऊर्जा मंत्रालय के 6 अप्रैल के निर्देशों को तुरंत वापस लेने की माँग करते हुये जिसमें कहा गया था कि ‘पीपीए के अनुसार सामथ्र्य खर्चों का भुगतान करना निरंतर जारी रहेगा, जिस तरह ट्रांसमिशन चार्जों का भुगतान करना जारी है, मुख्यमंत्री ने कहा , ‘वास्तव में फोर्स मजियूर स्थिति के मद्देनजऱ बिजली पैदा करने वालों को नोटिस भेज कर यह बात कही जायेगी कि पी.एस.पी.सी.एल. बिजली लेने में असमर्थ है और इस समय के दौरान सामथ्र्य खर्चों का भुगतान नहीं करेगा।’
    जि़क्रयोग्य है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के खर्चा खरीद नीति डिवीजऩ विभाग ने 19 फरवरी, 2020 को कोविड -19 को एक फोर्स मजियूर घोषित किया था। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे ध्यान दिलाया ‘भारत सरकार ने बिजली एक्ट की धारा 107 के अधीन अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुये 28 मार्च, 2020 के अपने आदेश के अनुसार कहा कि स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय बिजली नियामक आयोग को हिदायत की थी कि केंद्र सरकार की तरफ से कोविड -19 की रोकथाम के लिए 24 मार्च, 2020 के अपने आदेश में लायसेंस बनाने वाली कंपनियाँे और लायसेंस कंपनियाँ की तरफ से लगाईं पाबंदियाँ हटाने के लिए 24 मार्च, 2020 से 30 जून 2020 तक देरी वाली अदायगी के लिए देर से अदायगी सरचार्ज (एलपीएस) की कम दर निर्धारित की जाये।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.