Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»देश»प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत
    देश

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत

    By Himachal VartaApril 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने दवा उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत सरकार की सराहना की
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम जोको विडोडो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों राजनेताओं ने इस क्षेत्र के साथ-साथ पूरी दुनिया में कोविड-19 महामारी के फैलाव के बारे में अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

    इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने इंडोनेशिया को दवा उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा दी गई सुविधा की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया कि भारत चिकित्सा उत्पादों या दोनों देशों के बीच व्यापार की जाने वाली अन्य वस्तुओं की आपूर्ति में किसी भी तरह के व्यवधान को रोकने के लिए अपनी ओर से भरसक कोशिश करेगा।

    दोनों राजनेताओं ने एक दूसरे के यहां मौजूद अपने-अपने नागरिकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और इस बात पर सहमति जताई कि उनकी टीमें इस संबंध में हरसंभव सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आपस में निरंतर संपर्क में रहेंगी।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि इंडोनेशिया भारत के विस्तारित पड़ोस में एक महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार है, और द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती दोनों ही देशों को इस महामारी से लड़ने में मदद करेगी।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने के लिए राष्ट्रपति महामहिम विडोडो और इंडोनेशिया के मैत्रीपूर्ण लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.