Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»गेहूं के सिकुड़े और बदरंग दानों की कीमत कटौती वापस लेने प्रधानमंत्री तुरंत हस्तक्षेप करेंः परनीत कौर
    चण्डीगढ़

    गेहूं के सिकुड़े और बदरंग दानों की कीमत कटौती वापस लेने प्रधानमंत्री तुरंत हस्तक्षेप करेंः परनीत कौर

    By Himachal VartaMay 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    संकट समय देश निवासियों के लिए भोजन मुहैया करवा रहे पंजाब के किसानों की सार लें नरेंद्र मोदीः परनीत कौर
    पटियाला। पटियाला से लोक सभा सदस्य श्रीमती परनीत कौर ने केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब में हुई बेमौसम बारिश के चलते सिकुड़ गए और बदरंग हुए गेहूं के दानों की खरीद सम्बन्धित निर्धारित शर्तों में ढील देते हुए इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लगाई कटौती को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तुरंत निजी हस्तक्षेप करने की अपील की है।
    लोक सभा सदस्य श्रीमती परनीत कौर ने बीते दिन प्रधानमंत्री को की गई, अपनी अपील में कहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले से पंजाब के उन किसानों को दोहरी मार पड़ी है, जो इस संकट के समय में भी अनेक चुनौतियों के बावजूद देशवासियों का पेट भरने के लिए तन-मन से लगे हुए हैं।
    श्रीमती परनीत कौर ने कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की तरफ से सिकुड़े दाने पर प्रति क्विंटल 4.81 रुपए से 24.06 रुपए तक और बदरंग दानों पर 4.81 रुपए कीमत कटौती बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इससे पहले ही लाॅकडाऊन की मार बर्दाश्त कर रहे किसानों पर भारी बोझ पड़ेगा।
    श्रीमती परनीत कौर ने कहा कि इससे पहले पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भी केंद्र सरकार से किसानों की बेटों की तरह पाली फसल की कीमत में कटौती लागू किये जाने के कदम को तुरंत वापस लेने की माँग की थी।

    लोक सभा सदस्य ने जोर दे कर कहा कि कोरोना वायरस के चलते पैदा हुई इस संकट की घड़ी में भी पंजाब का किसान पूरे देश को भोजन मुहैया करवा रहा है इसलिए ऐसे में किसानों को पहले की अपेक्षा अधिक सहायता की जरूरत है जिससे वह और ज्यादा उत्साह के साथ खेती करन के लिए प्रेरित हो सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.