चंडीगढ़। चंडीगढ़ शहर में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा। आज शुक्रवार सुबह कोरोना के 14 और मामले सामने आये हैं। इनके साथ अब शहर में कोरोना के कुल 88 मामले हो गए हैं। आज आये मामलों में से एक सेक्टर-30 बी का साढ़े 3 साल का बच्चा है और 12 लोग कोरोना हॉटस्पॉट बापूधाम कॉलोनी के हैं जबकि सेक्टर-15 में भी एक सैम्पल पाॅज़िटिव आया है। नये केसों की जानकारी मिलने के बाद भारी पुलिस बल के साथ डाक्टरों व पैरामैडिक्स की टीम बापूधाम पहुंची गयी। सूत्रों के अनुसार अब वहां दोबारा हर घर में स्क्रीनिंग की जायेगी।
चंडीगढ़ के सेक्टर-47 के आश्रय होम के दिव्यांग बच्चों सहित 105 होम क्वारंटाइन
दूसरी ओर, सेक्टर-47 स्थित दिव्यांग बच्चों के आश्रय होम की महिला कर्मचारी के बृहस्पतिवार कोरोना पाज़िटिव आने के बाद आश्रय होम के दिव्यांग बच्चों सहित 105 लोगों को शुक्रवार को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला बापूधाम के पहले पॉजिटिव मरीज (जीएमसीएच के वार्ड अटेंडेंट) की बहन है। आश्रय होम में 20 अन्य वर्कर उसके संपर्क में थे। नगर निगम और हेल्थ टीम इन 20 वर्करों और उनके परिवार व संपर्क में आए कुल 105 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21