चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अपील पर पंजाब एग्रो के चेयरमैनों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड-19’ में 21.75 लाख रुपए का योगदान दिया है।
यह खुलासा करते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब एग्रो और सहायक ईकाईयों के ग्रुप ए के अधिकारियों द्वारा अपने वेतन में से राहत कोष में 25 प्रतिशत जबकि बी और सी वर्ग के अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा 20 प्रतिशत का योगदान दिया गया है जबकि ग्रुप डी के मुलाजिमों ने अपने वेतन का 15 प्रतिशत का हिस्सा डाला है।
इसी दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास विसवाजीत खन्ना ने पंजाब एग्रो के समूह स्टाफ द्वारा संकट की इस घड़ी में लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए किये प्रयास की पूरी सराहना की है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन आर.एस. पाली और पंजाब एग्रो फूडग्रेन्ज कार्पोरेशन लिमिटेड के चेयरपर्सन गीता शर्मा ने भी एक महीने के वेतन का योगदान दिया है।
पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान और पंजाब एग्रो जूस लिमटड के चेयरमैन कुलवंत सिंह जो पहले ही आॅनरेरी आधार पर पद की सेवा निभा रहे हैं, ने संस्थान के मुलाजिमों द्वारा की गई इस मदद की प्रशंसा करते हुए इसे कोविड-19 के दौरान जरूरतमंद लोगों के प्रति एक कल्याणकारी कदम करार दिया है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21