एस.डी.एम. आफिस से प्रभात चौक तक बनने वाली सडक़ का निर्माण कार्य फिर शुरु
विभागीय अधिकारियों को तय समय व उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य करने के दिए निर्देश
होशियारपुर/चंडीगढ़। कोविड-19 के चलते एस.डी.एम. आफिस से प्रभात चौक तक बनने वाली सडक़ का रुका निर्माण कार्य फिर शुरु हो गया है। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने सडक़ निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सडक़ का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग को गुणवत्ता पक्ष से किसी भी तरह की कमी न रखने की हिदायत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा टैंडर में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि सडक़ निर्माण के बाद 3 से 5 पांच वर्ष तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित ठेकेदार की होगी। श्री अरोड़ा ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई कोताही न अपनाई जाए।
कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि आज न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी नामुराद बीमारी से जंग लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इसकी के चलते सरकार की ओर से विकास कार्यों को रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम इस जंग में जीत हासिल कर लेंगे और उसके बाद होशियारपुर के बहुपक्षीय विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और आधारभूत ढांचे से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे। इस अवसर पर एस.डी.ओ. श्री गुरमीत सिंह, श्री गुलशन राय, ठेकेदार श्री राजीव अग्रवाल भी मौजूद थे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18