Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पंजाब में कल 33 और पाजीटिव मरीज आए सामने: सिविल सर्जन
    चण्डीगढ़

    पंजाब में कल 33 और पाजीटिव मरीज आए सामने: सिविल सर्जन

    By Himachal VartaMay 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    अभी तक लिए गए 838 सैंपलों में से 555 नैगेटिव, 228 का परिणाम आना बाकी
    होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि बीते गत दिवस 33 और पाजीटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से 32 आज व एक पाजीटिव केस बीती रात सामने आया था, जो कि दसूहा के गांव नारायणगढ़ का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि अवतार सिंह नाम का यह व्यक्ति पिछले दिनों नांदेड़ साहिब से वापिस आया था और उनका सैंपल बीती रात पाजीटिव आया है। उन्होंने बताया कि अवतार सिंह गांव के जिन व्यक्तियोंं के संपर्क में आया था, उनके भी सैंपल ले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त के अलावा सभी पाजीटिव केस तख्त श्री हजूर साहिब से वापिस आए श्रद्धालुओं के हैं।
    सिविल सर्जन ने बताया कि अभी तक 838 सैंपल लिए गए हैं व 555 नैगेटिव रहे। उन्होंने बताया कि 228 का परिणाम आना बाकी व 11 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज नए 38 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सिविल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल गांव मोरांवाली की पाजीटिव मरीज सुरिंदर कौर का सैंपल नैगेटिव आने पर आज उसे वापिस घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते देश भर में चल रहे लॉकडाउन के चलते तख्त श्री हजूर साहिब(नांदेड़) में फंसे वापिस लाए गए 157 श्रद्धालुओं को वापिस होशियारपुर लाया गया था और इन सभी श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन की ओर से एकांतवास कर इनके सैंपल लेकर मैडिकल कालेज अमृतसर भेजे गए हैं।
    डा. जसवीर सिंह ने बताया कि श्री हजूर साहिब से 25 अप्रैल को मोरांवाली गांव पहुंचने वाले संगत में से एक व्यक्ति बीते दिनों पाजीटिव आया था व 29 अप्रैल को 3 और पाजीटिव केस सामने आए थे। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 5 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं व एक मरीज की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले के गांव खनूर से संबंधित एक मरीज जो इटली से आया था व उसका इलाज अमृतसर में चल रहा था, भी ठीक होकर अपने घर जा चुका हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.