अभी तक लिए गए 853 सैंपलों में से 632 नैगेटिव, 135 का परिणाम आना बाकी
होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 79 हो गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से 74 पाजीटिव केस तख्त श्री हजूर साहिब से वापिस लाए गए जिले के श्रद्धालुओं के हैं। इसके अलावा एक पाजीटिव केस होशियारपुर के मोहल्ला कमालपुर के एक व्यक्ति की, एक पाजीटिव केस प्राइमरी हैल्थ सैंटर हाजीपुर का, दो केस पोसी ब्लाक के व एक केस बुड्डाबड़ के गांव कोटली खास का है जो कि लुधियाना में उपचाराधीन है।
सिविल सर्जन ने बताया कि अभी तक 853 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 632 नैगेटिव हैं व 135 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि आज दसूहा के गांव नारायणगढ़ के पाजीटिव आए मरीज के संपर्क में आए 15 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं व होशियारपुर के मोहल्ला कमालपुर को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा यहां एंटी लारवा टीम की ओर से घर-घर जाकर सर्वे व छिडक़ाव किया जा रहा है।
डा. जसवीर सिंह ने बताया कि अब तक जिले के 5 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं व एक मरीज की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले के गांव खनूर से संबंधित एक मरीज जो इटली से आया था व उसका इलाज अमृतसर में चल रहा था, भी ठीक होकर अपने घर जा चुका हैं।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
