Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»गुरुद्वारा श्री दुखः निवारण साहब के एकांतवास केंद्र में ठहरे यात्रियों को लगातार काउंसलिंग और दवाएँ मुहैया करवा रहे हैं डाक्टर
    पंजाब

    गुरुद्वारा श्री दुखः निवारण साहब के एकांतवास केंद्र में ठहरे यात्रियों को लगातार काउंसलिंग और दवाएँ मुहैया करवा रहे हैं डाक्टर

    By Himachal VartaMay 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    जिला लोक संपर्क कार्यालय, पटियाला।
    गुरुद्वारा श्री दुखः निवारण साहब के एकांतवास केंद्र में ठहरे यात्रियों को लगातार काउंसलिंग और दवाएँ मुहैया करवा रहे हैं डाक्टर
    -यात्रियों ने प्रशासन और शिरोमणी समिति का आभार व्यक्त किया
    -साफ, सफाई और सैनेटाईजेशन के पुख्ता इंतजाम
    पटियाला। पंजाब सरकार की तरफ से महाराष्ट्र के नांदेड़ से वापस लाए यात्रियों को जिला प्रशासन की तरफ से पटियाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुखः निवारण साहब में माता नानकी सराय में एकांतवास केंद्र में ठहराया गया है, जहां सेहत विभाग के कर्मियों की तरफ से लगातार काउंसलिंग सहित जरूरी दवाएँ मुहैया करवाई जा रही हैं।
    सेहत विभाग की तरफ से सिविल सर्जन डा. हरीश मल्होत्रा के नेतृत्व में डा. किरणजोत कौर, डा. निधी शर्मा आहलूवालिया और डा. युवराज, काऊंसलर शाम बाला की मैडीकल टीमें मैडीकल सुविधा देने साथ-साथ यात्रियों की कोविड -19 को ले कर काउंसलिंग कर रही हैं, जिससे उनका मनोबल कायम रहने के साथ ही उनका समय विभिन्न गतिविधियों या बातचीत और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया जाता है। जबकि यात्रियों के बीच सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
    इसी दौरान गुरुद्वारा साहब की सराय में से एकांतवास यात्रियों ने अपने वीडियो संदेश भेज कर प्रबंधों पर तसल्ली प्रकट करते हुए जहाँ पंजाब सरकार, जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है, वहीं लंगर और रिहायश के अच्छे प्रबंधों के लिए गुरुद्वारा साहब के प्रबंधकों का भी आभार व्यक्त किया है।
    श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें जरूरत की वस्तुएँ टुथ ब्रश, पेस्ट, साबुन, सैंपू, मच्छर मारने की दवा और मग बालटियां सहित अन्य जरूरी समान दिया गया है। इसके अलावा साफ -सफाई और पौष्टिकता का ध्यान रख कर तैयार करवाया जा रहा अच्छा भोजन, सलाद, फल, दूध, चाय, लस्सी आदि भी समय पर पहुँचाया जा रहा है।
    जिक्रयोग्य है कि इन यात्रियों के लिए जहाँ शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से रिहायश समेत लंगर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, वहीं जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस सुरक्षा, नगर निगम की तरफ से साफ सफाई और सैनेटाईजेशन सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं करवाई गई हैं।
    यात्रियों के प्रबंधों के लिए डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित के नेतृत्व में जिला प्रशासन की तरफ से एस.डी.एम. स. चरणजीत सिंह की देख रेख में तहसलीदार रणजीत सिंह को कार्यकारी मैजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया है।
    निगम कमिश्नर श्रीमती पूनमदीप कौर की देख रेख में सैनेटाईजेशन और साफ सफाई सहित गुरुद्वारा साहब के मैनेजर स. करनैल सिंह नाभा और उप मैनेजर स.करम सिंह यात्रियों का पूरा ध्यान रख रहे है। सुरक्षा के लिए डी.एस.पी. सौरव जिन्दल के नेतृत्व में अनाज मंडी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गुरनाम सिंह और इंस्पेक्टर मंगलजीत कौर समेत पुलिस पार्टी तैनात है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.