Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को राज्य की स्थिति से करवाया अवगत
    शिमला

    पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को राज्य की स्थिति से करवाया अवगत

    By Himachal VartaMay 5, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। प्रदेश में पुलिस प्रशासन की भूमिका को सराहा राज्यपाल ने
    पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को पुलिस प्रशासन के माध्यम से कोविड-19 के संदर्भ में की जा रही कार्यवाही और कानून व्यवस्था को लेकर स्थिति से अवगत करवाया।
    श्री मरडी ने जानकारी दी कि पुलिस विभाग द्वारा कफ्र्यू उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 1484 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1305 व्यक्तियों को उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि 465 व्यक्तियों के खिलाफ दण्ड प्रक्रिया संहिता की निवारक धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि कफ्र्यू के उल्लंघन पर 1297 गाड़ियों को जब्त किया गया है और उल्लंघन करने वालों पर 28.45 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि कफ्र्यू के दौरान आदेशों का कार्यान्वयन करवाते समय पुलिस कर्मचारियों पर हमले के 10 अभियोग 20 व्यक्तियों के खिलाफ पंजीकृत किए गए हैं, जबकि झूठी अफवाहें फैलाने के संदर्भ में 54 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
    पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश की सीमाओं को सील किया गया है और पुलिस द्वारा 24 घण्टे गश्त की जा रही है। इस कार्य के लिए जिला पुलिस के अतिरिक्त बटालियनों के 1500 जवानों और 862 गृह रक्षकों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों से आग्रह किया गया है कि यदि उन्हें कफ्र्यू के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे इसकी सूचना आपातकालीन प्रक्रिया समर्थन प्रणाली-112 पर दे सकते हैं और अभी तक इसके माध्यम से 322 सूचनाएं प्राप्त हुईं हैं, जिनमें से 311 का निपटारा किया जा चुका है।
    उन्होंने कहा कि गत माह प्रदेश से 180 तबलीगी जमात के लोगों द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। पुलिस ने इनके संपर्क में आए 1107 लोगों की पहचान की और उन सभी को क्वारंटीन किया गया।
    राज्यपाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने प्रदेश में जिस तरह स्थिति को संभाला हुआ है और सभी जवान कोरोना काल में अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी से निभा रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। इस कार्यप्रणाली से पुलिस की छवि और अच्छी हुई है और लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस समय सभी आपातकालीन सेवाओं वाले विभागों को समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता है। विशेषकर, सही सूचना सरकार तक पहुंचे,
    इसके लिए पंचायती राज संस्थान, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी और पुलिस समन्वय से कार्य करें। दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की पूरी जानकारी और उन पर नजर रखी जानी चाहिए ताकि सभी एहतियाती उपाय किए जा सकें और कोई भी नया मामला सामने न आये। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। आज दूसरे राज्य इससे जूझ रहे हैं, इसलिए राज्य को भी और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर और अंदर आने-जाने वालों का डाटा भी रखा जाना चाहिए। आरोग्य सेतू ऐप की अनिवार्यता और इसके अनुश्रवण की भी आवश्यकता है।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.