Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»जिला प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों से खुश हैं तख्त श्री हजूर साहिब से आए श्रद्धालु
    चण्डीगढ़

    जिला प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों से खुश हैं तख्त श्री हजूर साहिब से आए श्रद्धालु

    By Himachal VartaMay 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    बच्चों के लिए दूध, फल, बिस्कुट सहित मुहैया करवाई जा रही है जरुरी वस्तुएं: श्रद्धालु
    श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है प्रशासन: डिप्टी कमिश्नर
    होशियारपुर/चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से नि:शुल्क बसों के माध्यम से तख्त श्री हजूर साहिब से लाए गए श्रद्धालुओं को जिलों में जहां क्वांरटाइन किया है वहीं उनको सुख सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं। जिला होशियारपुर के श्रद्धालुओं को रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट, पुर्नवास केंद्र, सी.एच.सी हारटा बडला व सिविल अस्पताल दसूहा में एकांतवास किया गया है जहां उनको जिला प्रशासन की ओर से हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
    श्रद्धालु बलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह ने बताया कि उनको समय पर खाना, चाय,काफी व बच्चों के लिए फल , दूध व बिस्किट आदि मुहैया करवाए जा रहे हैं, जिसके लिए वे जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि हवादार कमरे, साफ सुथरे बाथरुम, डस्टबिन आदि के अलावा टूथपेस्ट, साबुन, ब्रश, तौलिए आदि जरुरी वस्तुएं प्रशासन की ओर से मुहैया करवाए गए हैं। उन्होंने जहां पंजाब वापिस लाने पर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की है वहीं सुविधाएं मुहैया करवाने पर जिला प्रशासन का धन्यवाद भी प्रकट किया है।
    सिविल अस्पताल दसूहा में एकांतवास कर रहे श्री त्रिलोक सिंह ने बताया कि जब उसको परिवार सहित होशियारपुर से दसूहा भेजा गया तो संबंधित अधिकारियों की ओर से किए गए स्वागत से मन बहुत खुश हुआ। उन्होंने कहा कि यहां ऐसे तरीके से सेवा हो रही है कि उनको महसूस ही नहीं हो रहा कि वे अस्पताल में है।
    डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन किए श्रद्धालुओं का जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से लगातार चैकअप किया जा रहा है वहीं रिहायश सहित खाने पीने के सुचारु प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां रयात बाहरा इंस्टीट्यूट, पुर्नवास केंद्र, सी.एच.सी हारटा बडला में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं वहीं सरकारी अस्पताल दसूहा में भी अलग अलग सुविधाओं से लैस कमरे तैयार कर लिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.