कहा, डाटा तैयार करने के लिए इंटर स्टेट नाकों पर सिविल अधिकारी तैनात
जिला वासियों को दूसरे राज्यों से आए किसी भी व्यक्ति की सूचना जिला स्तरीय कंट्रोल रुम 01882-220412 व 98148-53692 पर देने की अपील
होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले में 12 इंटर स्टेट नाके बनाए गए हैं, जिन पर जहां जिला पुलिस की ओर से मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई जा रही है, वहीं अब हर नाके पर दो सिविल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों की ओर से दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों का एप के माध्यम से डाटा फीड करवाने के अलावा एस.डी.एम्ज को तुरंत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर दूसरे राज्यों से आने वाले इन व्यक्तियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाइन किए व्यक्तियों की नजरसानी के लिए टीमें भी नियुक्त की गई हैं, ताकि किसी को भी इसका उल्लंघन न करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
श्रीमती अपनीत रियात ने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के ध्यान में आता है कि कोई व्यक्ति किसी बाहरी राज्य से आया है, तो उस बारे में जिला प्रशासन को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंधी जानकारी जिला स्तरीय कंट्रोल रुम के नंबर 01882-220412 व 98148-53692 पर दी जा सकती है। उन्होंने जिले के हर निवासी को यह भी अपील की कि यह सूचना अधिक से अधिक शेयर की जाए, ताकि कोविड-19 के फैलाव को रोका जा सके।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
