Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»देश»प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री महामहिम एंटोनियो कोस्टा ने फोन पर बातचीत की
    देश

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री महामहिम एंटोनियो कोस्टा ने फोन पर बातचीत की

    By Himachal VartaMay 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज पुर्तगाल के प्रधानमंत्री महामहिम एंटोनियो कोस्टा से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें फरवरी में पुर्तगाल के राष्ट्रपति श्री मार्सिलो रेबेलो डि सूजा के आधिकारिक भ्रमण को याद दिलाया।

    दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी की स्थिति और दोनों देशों द्वारा इसके स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभाव पर नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने इस संकट से प्रभावी रूप से निपटने के लिए प्रधानमंत्री कोस्टा की प्रशंसा की। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय उपायों से वायरस के प्रसार की रोकथाम में सहायता मिलेगी। उन्होंने इन परिस्थितियों से निपटने में एक-दूसरे को हर संभव सहायता दिए जाने की पेशकश की और कोविड-19 से लड़ाई में शोध और नवाचार में भागीदारी पर भी सहमति जाहिर की।

    प्रधानमंत्री ने पुर्तगाल में भारतीय यात्रियों के लिए वीजे की वैधता के विस्तार के लिए आभार प्रकट किया, जो लॉकडाउन के कारण भारत लौट नहीं सकते हैं। प्रधानमंत्री कोस्टा ने भारतीय अधिकारियों द्वारा भारत में पुर्तगाल के नागरिकों को उपलब्ध कराई गईं सहूलियतों की सराहना की। नेताओं ने इस संकट के साथ ही कोविड के बाद उभरते हालात पर एक-दूसरे के साथ संपर्क में रहने और परामर्श पर सहमति व्यक्त की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.