Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मैरीटोरियस स्कूल में स्थापित कोविड केयर सैंटर में कोरोना पॉजिटिव को दाखिल करने बारे माॅक ड्रिल
    चण्डीगढ़

    मैरीटोरियस स्कूल में स्थापित कोविड केयर सैंटर में कोरोना पॉजिटिव को दाखिल करने बारे माॅक ड्रिल

    By Himachal VartaMay 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    500 बिस्तरों तक बढ़ाई जायेगी क्षमता, 100 बिस्तरों वाला कोविड केयर सैंटर तैयारः डिप्टी कमिश्नर
    पटियाला/चंडीगढ़। पटियाला जिला प्रशासन और सेहत विभाग की तरफ से पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक स्थित मैरीटोरियस स्कूल में 100 बिस्तरों वाला कोविड केयर सैंटर स्थापित किया गया है। आज इस सैंटर में कोरोनावायरस के पॉजिटिव लक्षणों वाले मरीज को दाखिल करने और उसके टैस्ट करने सम्बन्धित एक माॅक ड्रिल की गई। इस दौरान संभावित मरीज को एंबुलेंस में ले कर आना, उसका मुआयना करना और उसके टैस्ट के लिए नमूने लेने के बाद उसको आइसोलेशन वार्ड में भेजने की ड्रिल बखूबी की गई।
    इस ड्रिल का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित ने बताया कि इस कोविड केयर सैंटर की क्षमता को बढ़ा कर 500 बिस्तरों तक किया जा रह है। उनके साथ एस.एस.पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास डा. प्रीति यादव, सिविल सर्जन डा. हरीश मल्होत्रा भी उपस्थित रहे।
    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस कोविड केयर सैंटर में फ्लू के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को दाखिल किया जायेगा, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़ती परंतु उसका इलाज डाक्टरों की देख रेख में किया जाना होता है।
    श्री कुमार अमित ने बताया कि ज्यादा गंभीर मरीजों के ईलाज के लिए सरकारी रजिन्दरा अस्पताल और उससे कम गंभीर मरीजों के लिए जिला अस्पताल मौजूद हैं और आम लक्षणों वाले मरीजों की प्राथमिक चिक्तिसा के लिए यह कोविड केयर सैंटर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि मरीज ठीक हो जाये तो उन्हें यहाँ से छुट्टी दे दी जायेगी और यदि ज्यादा गंभीर हो तो उन्हें राजिन्दरा अस्पताल भेजा जा सकेगा।
    इस मौके ए.डी.सी. डा. प्रीति यादव ने बताया कि यहाँ मरीजों का मुआयना करने के ऐसे प्रबंध किये गए हैं जिससे डाक्टर और मरीज की आपसी दूरी ज्यादा होने के कारण पीपीई किटें भी कम प्रयोग में आएं। इस के अलावा मरीजों के टैस्ट करने के लिए नमूने लेने के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।
    डा. यादव ने बताया कि जिला सेहत अफसर डा. शैली जेतली की निगरानी में यहाँ 3 रुरल् मैडीकल अफसरों सहित अन्य डाक्टरों और पैरा मैडीकल की टीमें तैनात की गई हैं। इस मौके जिला सेहत पर परिवार भलाई अफसर डा. जतिन्दर कांसल, डी.एच.ओ. डा. शैली जेतली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.