Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»विभिन्न राज्यों से हिमाचली नागरिकों की वापसी के लिए प्रबंध करने का आग्रह
    शिमला

    विभिन्न राज्यों से हिमाचली नागरिकों की वापसी के लिए प्रबंध करने का आग्रह

    By Himachal VartaMay 7, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। देश के विभिन्न भागों में जारी लाॅकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे हिमाचल प्रदेश के नागरिकों की घर वापसी के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। इन लोगों की सुविधा के लिए राज्य में स्थापित आपातकालीन संचालन केंद्रों के नोडल अधिकारियों ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को हिमाचल के लोगों के बारे में जानकारी सांझा की है तथा उन्हें वापस भेजने के लिए उचित योजना तैयार करने तथा विशेष बसों अथवा रेल सुविधा का उचित प्रबन्ध करने का आग्रह किया है।
    प्रदेश सरकार ने गुजरात, राजस्थान राज्य और दमन एवं दीव, दादरा नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है कि गुजरात में प्रदेश के 1257, राजस्थान में 902 और दमन एवं दीव, दादरा नगर हवेली में 41 लोग फंसे हैं। इसी प्रकार पश्चिम बंगाल सरकार को वहां फंसे 650 लोगों की सूची दी गई है तथा आग्रह किया गया है कि उन लोगों की सूची हिमाचल सरकार को सौंपी जाए, जो यहां वापस आना चाहते हैं।
    अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के प्रशासन को अवगत करवाया गया है कि वहां फंसे प्रदेश के 22 लोगों ने घर वापसी के लिए आवेदन किया है। इसी प्रकार सिक्किम सरकार को भी प्रदेश के उन 52 लोगों की जानकारी दी गई है, जो हिमाचल वापस आने के इच्छुक हैं।
    हरियाणा सरकार को बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के लगभग 3499 नागरिक हरियाणा राज्य में फंसे हैं और घर वापसी चाहते हैं, जिनके लिए उचित प्रबंध किए जाएं और यात्रा का व्यय राज्य सरकार वहन करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार को जानकारी दी गई है कि वहां प्रदेश के 1996 पंजीकृत व्यक्ति हैं, जो वापस आने की इच्छा जता चुके हैं।
    बिहार सरकार को जानकारी दी गई है कि वहां हिमाचल प्रदेश के 788 लोग पंजीकृत हैं, जिनकी घर वापसी के लिए समुचित योजना तैयार की जाए।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.