नाहन। वीरवार सायं 5:00 बजे के बाद एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा शहर का निरीक्षण करने निकले। इस औचक निरीक्षण के पीछे मुख्य लॉकडाउन और कर्फ्यू में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात किए गए कर्मचारियों को मौके पर पाए जाना था। सादे लिबास में खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर का निरीक्षण किया। हालांकि इस औचक निरीक्षण में अधिकतर पुलिस पोस्ट पर पुलिसकर्मी तैनात मिले। मगर कुछ ऐसे पेट्रोलिंग पवाइंट भी थे जहां पुलिस जवान मौके पर नहीं थे। इस पर जिला पुलिस कप्तान के द्वारा कड़ा संज्ञान भी लिया गया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को काफी बड़े एरिया में पेट्रोलिंग भी करनी होती है। बावजूद इसके जिला पुलिस प्रमुख के द्वारा कैंट रोड से लालटेन चौक तक के पेट्रोलिंग पर तैनात कर्मियों का ब्यौरा भी एसपी सिरमौर द्वारा सदर एसएचओ से लिया गया। बता दें कि एसपी सिरमौर पहले भी कई बार सादे लिबास में थाने पुलिस चौकी व पुलिस पोस्ट आदि जांचने जा चुके हैं!
Breakng
- 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
- हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
- ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
- शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Sunday, June 21
