लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं हर संभव प्रयास: डिप्टी कमिश्नर
कहा, नगर कौंसिलों के अलावा जिले के सभी गांवों में दो चरणों में किया जा चुका है रोगाणु मुक्त छिड़काव
होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 संबंधी जहां लोगों को स्वस्थ रखने के लिए कफ्र्यू लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए गए हैं वहीं पूरे जिले में सोडियम हाईपोक्लोराइट (रोगाणु मुक्त छिड़काव) का छिड़काव भी करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला विकास व पंचायत विभाग की ओर से पूरे जिले के गांवों में दो चरणों में इसका छिड़काव किया गया है वहीं नगर कौंसिलें भी लगातार बाजारों में यह छिड़काव कर रही हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इसी कड़ी में बाद दोपहर 3 बजे के बाद बाजार बंद होने पर नगर निगम की ओर से होशियारपुर के सभी बाजारों में सोडियम हाईपोक्लोराइट का छिड़काव किया जा रहा है ताकि लोगों को स्वस्थ माहौल दिया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कर्फ्यू के दौरान जिस समय में छूट दी गई है, उसी समय पर वे अपने जरुरी कार्यों के लिए बाहर निकले। उन्होंने कहा कि इस दौरान सामाजिक दूरी, मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग यकीनी बनाया जाए ताकि अपने साथ-साथ हम दूसरों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकें।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
