किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर किया जा सकता है संपर्क
होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 255254 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 57393 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 51544, पनसप की ओर से 53963, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 31056 व एफ.सी.आई. की ओर से 59611 मीट्रिक टन व प्राइवेट व्यापारियों की ओर से 1687 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जागी व पंजाब सरकार की ओर से मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां मंडियों में जहां सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद की जा रही है, वहीं कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा किसानों व मजदूरों के लिए मास्क व सैनेटाइजर की सुविधा सहित रोगाणु मुक्त छिडक़ाव लगातार यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर संपर्क कर सकते हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
