उधर, 2 ठीक होकर घर लौटे
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 11 नये मामले आए हैं। इससे शहर में अब कोरोना मरीजों की संख्या 159 हो गई है। जिसमें सबसे ज्यादा बापूधाम से लगभग 80 मरीज पॉजिटिव पाये गये। वहीं इन मरीजों में 3 माह, 2 साल और 4 साल के 3 बच्चे शामिल हैं। यह सभी बापूधाम के रहने वाले हैं। बता दें कि बापूधाम कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। शहर में 21 लोग कोरोना को मात देकर ठीक होकर घर लौट चुके हैं। गत दिवस को शहर के हल्लोमाजरा के रहने वाले एक 35 साल के शख्स की सेक्टर 16 अस्पताल में मौत हो गई। इससे पहले, सेक्टर 18 की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। पीजीआई से शनिवार को कोरोना के 2 मरीज ठीक होने पर छुट्टी मिल गयी है। शहर में अब तक 23 लोग कोरोना महामारी को मात दे चुके हैं। उधर, हल्लोमाजरा में कुछ दिन पहले हुई युवक की मौत की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
