Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आंगनबाड़ी केंद्रो  के माध्यम से पांच हजार बच्चों और गर्भवती महिलाओं को घर घर जाकर बांटा आहार
    सिरमौर

    आंगनबाड़ी केंद्रो  के माध्यम से पांच हजार बच्चों और गर्भवती महिलाओं को घर घर जाकर बांटा आहार

    By Himachal VartaMay 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। कोविड-19 के संकट के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग राजगढ़ द्वारा 190 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से करीब पांच हजार बच्चों और गर्भवती व धात्री महिलाओं को घर घर जाकर एक माह का संतुलित आहार उपलब्ध करवा दिया गया है ं। जिसकी पुष्टि बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ0 आभा पंवार ने की है । बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के कारण प्रदेश में सभी  आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए थे । जिस कारण सरकार ने  घर घर पर जाकर आहार बांटने के लिए विभाग को  निर्देश दिए गए हैं ।

    डॉ0 आभा पंवार ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा फील्ड में कोरोना योद्धा बनकर लोगों को मास्क पहनने, समाजिक दूरी बनाए रखने तथा हाथ धोने के तरीकों बारे व्यवहारिक जानकारी देने में अहम भूमिका निभाई है । इसके अतिरिक्त बाहर से आए लोगों पर विशेष नजर रखने व उसकी सूचना प्रशासन को देने में भी बेहतरीन कार्य किया जा रहा है ।
    पर्यवेक्षिका बिमलेश शर्मा ने बताया कि राजगढ़ ब्लॉक में कुल 190 आंगनबाड़ी केंद्र क्रियाशील है जिनके माध्यम से 4202 छोटे बच्चों और 802 गर्भवती व धात्री महिलाओं को घर घर जाकर आहार उपलब्ध करवा दिया गया है । जिसमें न्यूट्री मिक्स, खिचड़ी, दलिया,  दूध चीनी, बिस्कुट, काला चना, राजमाह इत्यादि आहार दिया गया है ।
    उन्होने  बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में हर माह की पहली और 15 तारीख को बच्चे का वजन किया जाता है और यदि कोई बच्चा कुपोषण का शिकार पाया जाता है तो बच्चे के  स्वास्थ्य की जांच करवाने के उपरांत चिकित्सक के परामर्श  के अनुरूप विशेष आहार प्रदान किया जाता है । इसके अतिरिक्त गर्भवती और धात्री महिलाओं की काऊंसलिंग की जा जाती है ताकि माताएं अपने बच्चे का सही तरीके से पालन पोषण कर सके  ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.