Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»डीपू होल्डरों का बीमा करवाने सम्बन्धी मामला भारत सरकार के पास पुरज़ोर तरीके से उठाया जाएगा-आशु
    चण्डीगढ़

    डीपू होल्डरों का बीमा करवाने सम्बन्धी मामला भारत सरकार के पास पुरज़ोर तरीके से उठाया जाएगा-आशु

    By Himachal VartaMay 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    डीपू होल्डरों के साथ खाद्य मंत्री द्वारा मीटिंग
    डीपू होल्डरों का बीमा करवाने सम्बन्धी मामला भारत सरकार के पास पुरज़ोर तरीके से उठाया जाएगा-आशु
    चंडीगढ़। पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने आज यहाँ अनाज भवन चंडीगढ़ में राज्य के विभिन्न डीपू होल्डर यूनियनों के मुखियों के साथ कपूरथला और अमृतसर के कत्थूनंगल के अधीन आते गाँव रामदीवाली हिंदुआं में घटीं घटनाओं के बाद स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मीटिंग की गई।
    श्री आशु ने मीटिंग की शुरूआत में कपूरथला और अमृतसर के कत्थूनंगल के अधीन आते गाँव रामदीवाली हिंदुआं में घटीं घटनाओं पर अफ़सोस ज़ाहिर किया और आशा अभिव्यक्त की कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे।
    इस मौके पर बोलते हुए श्री आशु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार डीपू होल्डरों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा वचनबद्ध है।
    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना स्कीम के अधीन ए.ए.वाई. और पी.एच.एच. कैटेगिरी को 5 किलो प्रति व्यक्ति गेहूँ और एक परिवार को एक किलो दाल का वितरण 3 महीनों के लिए एकसाथ मुफ़्त दी जा रही है, वितरण सम्बन्धी खाद्य मंत्री ने जानकारी हासिल की।
    उन्होंने कहा कि राज्य के समूह जि़ला खाद्य एवं सिविल सप्लाई अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि यदि कोई लाभपात्री के स्तर पर झगड़ा होने का अंदेशा हो तो वह अपने जिले के एस.एस.पी. को राशन के वितरण के दौरान सुरक्षा के तौर पर पुलिस की तैनाती किए जाने संबंंधी विनती कर सकते हैं। इसके अलावा अनाज के वितरण के मौके पर विजीलैंस कमेटी के सदस्यों की हाजिऱी भी यकीनी बनाई जाए।
    श्री आशु ने कहा कि इसके अलावा विभाग द्वारा भी डीपू होल्डरों की सुरक्षा के मद्देनजऱ पंजाब राज्य के समूह एस.एस.पीज़ / पुलिस कमिश्नरज़ को भी पत्र भेजा जा रहा है, कि अगर उनको भी अनाज वितरण के मौके पर कोई गड़बड़ी होने की सूचना मिले, तो वह पुख़्ता सुरक्षा प्रबंधों का प्रबंध करें।
    उन्होंने कहा कि इसके अलावा कपूरथला में घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद भी जि़ला प्रशासन को अनाज वितरण के मौके पर सुरक्षा प्रबंध करने के आदेश दे दिए गए थे।
    इस मौके पर उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनवरी, फरवरी 2020 महीनों के दौरान जिन खपतकारों के कार्ड ख़ारिज किए गए हैं, वह डीपू होल्डरों द्वारा नहीं बल्कि जाँच के दौरान विभागीय हिदायतों /मापदंडों के अनुसार ही रद्द किए गए हैं और इसमें डीपू होल्डरों की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि कार्डों को दुरूस्त करने का काम निरंतर जारी रहता है।
    श्री आशु ने इस मौके पर यह भी स्पष्ट किया कि अगर लाभपात्री का कार्ड काटा गया है और उसे लगता है कि उसका कार्ड गलत काटा हुआ है, इस स्थिति में जि़ला खाद्य एवं सिविल सप्लाई अधिकारियों को आवेदन देकर अपना कार्ड फिर बनवा सकता है।
    श्री आशु ने डीपू होल्डरों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गईं हिदायतों के अनुसार समय-समय पर हाथ साफ़ रखने के लिए ज़रूरत के अनुसार पानी और साबुन अपने पास ज़रूर रखने की भी अपील की।
    डीपू होल्डरों की माँगों सम्बन्धी राज्य प्रधान श्री सुरिन्दर सिंह शिन्दा, लुधियाना ने श्री आशु को अवगत करवाते हुए कहा कि कोविड -19 महामारी के दौरान गरीब लोगों को बाँटी जा रही गेहूँ / अनाज में आ रही दिक्कतों संबंधी अवगत करवाया और इनको जल्द हल करने की माँग की।
    श्री आशु ने डीपू होल्डरों की सभी माँगों को बहुत ध्यान से सुना।
    उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान डीपू होल्डरों द्वारा मुख्य तौर पर जो माँगें उठाई गईं थीं, उनमें से पहली माँग के अनुसार उनको मुफ़्त सैनेटाईजऱ, मास्क और दस्ताने मुहैया करवा दिए गए थे, परंतु यदि किसी जगह अभी तक नहीं मुहैया करवाए गए हैं, तो उन डीपू होल्डरों को मास्क /सैनेटाईजऱ जारी करवाने सम्बन्धी काम में और तेज़ी लाने के आदेश दिए।
    आखिर में उन्होंने डीपू होल्डरों का बीमा करवाने सम्बन्धी मामले पर बोलते हुए कहा कि यह मामला भारत सरकार के पास पुरज़ोर तरीके से उठाया जाएगा और इस सम्बन्धी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.