Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बिंदल ने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा, दिए ये निर्देश
    सिरमौर

    बिंदल ने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा, दिए ये निर्देश

    By Himachal VartaMay 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन से विधायक डॉ. राजीव बिंदल मंगलवार को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान विधायक ने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के कार्य का जायजा लिया। विधायक ने जहां इस संबंध में अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। वहीं, निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के लिए कहा।

    नाहन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नाहन से विधायक डॉ. राजीव बिंदल मंगलवार को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान विधायक ने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के कार्य का जायजा लिया।

    विधायक ने जहां इस संबंध में अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। वहीं, निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के लिए कहा। इस दौरान विधायक के साथ मेडिकल कॉलेज का स्टाफ व निर्माण कार्य में जुटी कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

    मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए बिंदल ने कहा कि लंबे समय के बाद मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। कोरोना महामारी में जारी लॉकडाउन के बाद सारे काम रूक गए थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण का कार्य प्रगति पकड़े। इसके मद्देनजर इस कार्य में कुछ पाइपें निकालने का काम है, जिसको लेकर जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

    वहीं, कारपोरेशन के माध्यम से छह पेड़ काटे जाने हैं। इस दिशा में भी संबंधित विभाग को उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। बिंदल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ये कार्य तेजी गति से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं।

    उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की वजह से मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का कार्य रुक गया था, जिसे शुरू करने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दे दी गई है। इसी के तहत विधायक ने यहां सरकारी निर्देशों के अनुसार कार्यों की समीक्षा की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.