Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की कोविड-19 से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना
    शिमला

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की कोविड-19 से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना

    By Himachal VartaMay 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन ने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए किए गए प्रयासांे की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने यह उदगार आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान व्यक्त किए।

    जय राम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि 01 मई तक प्रदेश में कोविड-19 का केवल एक मामला था, लेकिन हिमाचल प्रदेश के देश के अन्य भागों में फंसे हुए लोगों के प्रदेश में वापसी के कारण कोविड-19 के मामलों की संख्या 25 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के रोगियों की संख्या दोगुनी होने की दर एक सप्ताह पहले 99 दिन थी, जो कि अब घटकर 12.5 दिन हो गई है।

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि प्रदेश में प्रति मिलियन 1478 परीक्षण किए जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय औसत 1367 प्रति मिलियन से अधिक है। प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड-19 अस्पताल चिन्हित किए हैं, ताकि अन्य बीमारियों के रोगियों कोे ईलाज की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चत हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलाए गए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत लगभग 16000 से अधिक आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया, इससे कोविड-19 के संदिग्ध मामलों का पता लगाने में सहायता मिली है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार डाॅक्टरों, नर्सों और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 35 कोरोना पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस महामारी के कारण प्रदेश में अब तक दो मरीजों की मृत्यु हुई है। इन दोनों मामलों में एक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहा था व दूसरा किडनी की बीमारी से पीड़ित था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जियो फैंसिंग सुविधा के साथ ‘कोरोना मुक्त ऐप’ भी विकसित किया है। यह ऐप उन लोगों की निगरानी करने में सहायता करेगा, जो होम क्वारन्टीन का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि होम क्वारन्टीन के अन्तर्गत व्यक्ति के क्वारन्टीन होम से 15 मीटर दूर जाते ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता को मैसेज मिल जाएगा।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने रेड जोन के रूप में चिन्हित देश के अन्य हिस्सों से राज्य का दौरा करने वाले व्यक्तियों का संस्थागत क्वारंटीन में रहना अनिवार्य किया है।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान, विशेष सचिव स्वास्थ्य डाॅ. निपुण जिंदल, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डाॅ. ए.के. गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.