Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कोरोना से जंग में सिरमौर प्रशासन की पहल, आयुष किट बढ़ाएगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
    सिरमौर

    कोरोना से जंग में सिरमौर प्रशासन की पहल, आयुष किट बढ़ाएगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    By Himachal VartaMay 13, 2020
    Facebook WhatsApp

     कोरोना की जंग में सिरमौर प्रशासन ने पहल की है। जिला में आयुष किट के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इस आयुष किट की लॉन्चिंग बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी की मौजूदगी में नाहन में की।

    नाहन। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के निर्देशों पर कोरोना की जंग में सिरमौर प्रशासन ने पहल की है। जिला में आयुष किट के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इस आयुष किट की लॉन्चिंग बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी की मौजूदगी में नाहन में की।

    दरअसल वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव में फेस कवर व सामाजिक दूरी महत्वपूर्ण है। वहीं, व्यक्ति की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर उपचार माना जा रहा है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के प्रयासों से अब आयुष किट बनाई जा रही है, जिसमें आयुर्वेदिक काढ़े के साथ-साथ संशमनी वटी व होम्योपैथिक दवाई को शामिल किया गया है।

    यह आयुष के लोगों की इम्यूनिटी को बढ़ाएगी साथ ही कोरोना से बचाव में भी सहायक सिद्ध होगी। जिला सिरमौर प्रशासन व आयुर्वेदिक विभाग के सौजन्य से तैयार की गई ये किट लोगों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए उपलब्ध होगी।

    इस मौके पर विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग्य व आयुष को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया गया है, ताकि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके इसलिए यह आयुष किट बनाई गई है, जोकि लोगों को वितरित की जाएगी।

    विधायक ने ये भी स्पष्ट किया कि ये कोरोना का इलाज नहीं है, अपितु बचाव का प्रयास है। बिंदल ने कहा कि प्रथम चरण में जिला में होम क्वारंटाइन किए गए लोगों को ये आयुष किट उपलब्ध करवाई जाएगी। डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने  बताया कि इस आयुष किट में आयुष काढ़ा, संशमनी वटी व होम्योपैथिक की दवाई को शामिल किया गया है।

    डीसी ने बताया कि जितने लोग जिला में होम क्वारंटाइन है, उन सभी को प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले कवर करते हुए ये आयुष किट उपलब्ध करवाई जाएगी। पिछले कल तक जिला में 2570 लोग होम क्वारंटाइन में थे। इसके बाद फ्रंटलाइन में कार्य कर रहे कर्मचारियों समेत मीडिया कर्मियों को ये किट मुहैया करवाई जाएगी।

    कुल मिलाकर कोरोना से जंग में सरकार के निर्देशों पर सिरमौर जिला में भी सुरक्षा के मद्देनजर हर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा आयुष किट के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का सराहनीय प्रयास शुरू हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.