Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा के सहकारिता एवं अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि दि-रेवाड़ी केन्द्रीय सहकारी बैंक मोबाइल एटीएम की सहायता से गांव-गांव में बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध करवाने वाला हरियाणा प्रदेश का पहला बैंक बन गया है
    चण्डीगढ़

    हरियाणा के सहकारिता एवं अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि दि-रेवाड़ी केन्द्रीय सहकारी बैंक मोबाइल एटीएम की सहायता से गांव-गांव में बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध करवाने वाला हरियाणा प्रदेश का पहला बैंक बन गया है

    By Himachal VartaMay 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़। हरियाणा के सहकारिता एवं अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि दि-रेवाड़ी केन्द्रीय सहकारी बैंक मोबाइल एटीएम की सहायता से गांव-गांव में बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध करवाने वाला हरियाणा प्रदेश का पहला बैंक बन गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस तरह का यह पहला प्रयास है और प्रदेश के दूसरे बैंकों में भी यह सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी।

    डा. बनवारी लाल ने मोबाइल वैन में लगाए गये इस एटीएम का उद्घाटन आज रेवाड़ी में बैंक परिसर में किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा से ग्रामीणों को अब शहर में नहीं आना पड़ेगा और गांवों में ही इस मोबाइल एटीएम के माध्यम से उन्हें आसानी से धनराशि उपलब्ध हो सकेगी।

    मंत्री ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया की प्रदेश के लगभग सभी सहकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों को एटीएम की सुविधा देनी शुरू कर दी है । उन्होंने ने बताया कि कोविड-19 के चलते आमजन को बैंक की शाखा में आने में परेशानी हो रही है, ऐसे माहौल में बैंक की वैन द्वारा ग्राहकों को उनके गांव-कस्बों में ही एटीएम की सुविधा दी जायेगी जिससे लोगों को नकदी की कमी महसूस नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल एटीएम से किसी भी बैंक के उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं।

    वहीं गत दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज वाले ऐलान पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह घोषणा करके विपक्ष के मुंह पर ताले जड़ दिए हैं, जो कल तक यह कह रहे थे कि 17 मई के बाद देश का क्या होगा। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक पैकेज से देश के हर वर्ग को लाभ होगा।

    सहकारिता मंत्री ने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री की उस अपील का पालन करने की जरूरत है, जिसमें यह कहा गया है कि नोवल कोरोना से बचाव के लिए घरों से निकलने पर मास्क का प्रयोग करें, किसी भी व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाकर रखें और बार-बार सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें, तभी जाकर हम नोवल कोरोना को हराने में कामयाब होंगे।

    इस मौके पर बैंक के महाप्रबन्धक श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में ग्राहक बैंक की वेबसाइट 222.ष्ड्ढह्म्द्ग2ड्डह्म्द्ब.ष्शद्व पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    इस अवसर पर दि गुडगाँव केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबन्धक श्री रामबीर यादव व दि महेन्द्रगढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबन्धक श्री प्रशान्त यादव ने भी मोबाइल एटीएम द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.