Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अब आईपीएच विभाग संभालेंगा स्कीम, गुरु की लागत से हुआ है स्कीम का निर्माण
    सिरमौर

    अब आईपीएच विभाग संभालेंगा स्कीम, गुरु की लागत से हुआ है स्कीम का निर्माण

    By Himachal VartaMay 14, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

     नाहन। जिला सिरमौर के अन्तर्गत आने विले माता भंगायनी मंदिर हरिपुरधार के साथ-साथ क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को पेयजल मुहैया करवाने वाली करोड़ों रुपए की लागत से बनी मां भंगायनी ग्रुप ऑफ़ विलेजिज उठाऊ पेयजल  योजना का संचालन अब आईपीएच विभाग संभालेगा।

    बुधवार को माता भंगायनी मंदिर समिति के लोगों ने इस स्कीम के संचालन कार्य को विभाग को सुपुर्द किया। पिछले करीब 9 सालों से इस स्कीम का संचालन माता भंगायनी समिति द्वारा किया जा रहा था और इसका सारा खर्च भी समिति द्वारा ही उठाया जा रहा था।

    पेयजल योजना को अपने अधीन लेने के लिए माता भंगायनी मंदिर समिति से जुड़े लोगों के अलावा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र चौहान,अधिशासी अभियंता अरशद रहमान, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र चौहान, इंद्रदेव,एसडीओ सुभाष चौहान सहित विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया।

    माता भंगायनी मंदिर समिति के अध्यक्ष नैन सिंह, सचिव बलवीर ठाकुर, संगड़ाह के उपाध्यक्ष दिलीप चौहान वेद प्रकाश ठाकुर मदन राणा,अनिल शर्मा,अनिल ठाकुर मोहर सिंह राणा आदि ने बताया कि इस पेयजल योजना से हजारों की आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होती है।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि आईपीएच विभाग ने अब इस स्कीम को अपने अधीन लिया है तो उन्हें उम्मीद है कि इस स्कीम का संचालन अब और बेहतर तरीके से होगा।

    गौर हो कि स्वजलधारा योजना के तहत बनी इस योजना के निर्माण पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च हुई थी बुधवार को इस मौके पर बीडीसी समेत कई गण मान्य लोग मौजूद रहे।

    आईपीएच मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर का आभार जताने के लिए उन्हें यहां 3 मई से 5 मई तक आयोजित होने वाले विशाल माता भंगायनी मेले में आमंत्रित किया था। ताकि इस दौरान उनका आभार व्यक्त किया जा सके मगर कोरोना के चलते मेला इस बार स्थगित हो गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.