Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»जिला मंडी बोर्ड: कोविड-19 के यह हैं ऐसे नायक जो जन हित में सुबह से लेकर शाम तक रहते हैं मुस्तैद
    चण्डीगढ़

    जिला मंडी बोर्ड: कोविड-19 के यह हैं ऐसे नायक जो जन हित में सुबह से लेकर शाम तक रहते हैं मुस्तैद

    By Himachal VartaMay 15, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    मंडियों में गेहूं बेचने आए किसानों के सुचारु प्रबंधों के अलावा घरों तक सब्जियों व फलों की होम डिलीवरी करवा रहे हैं सुनिश्चित
    गेहूं बेचने आए किसानों को 37,300 ई-पास किए जारी, शहरों व गांवों में सब्जी व बेचेने के लिए रेहड़ी वालों को भी जारी किए कर्फ्यू पास
    जिला मंडी बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने निभाई तनदेही से अपनी ड्यूटी: डिप्टी कमिश्नर
    होशियारपुर/चंडीगढ़। कोविड-19 महांमारी के दौर में जहां अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से तनदेही से निभाई जा रही ड्यूटी के कारण हम सुरक्षित हैं, वहीं कई ऐसे विभाग भी हैं जो पर्दे के पिछे रह कर भी कड़ी ड्यूटी निभा रहे हैं लेकिन उसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज हम ऐसे ही एक विभाग के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं, जो कि इस मुश्किल घड़ी में हमारे बहुत काम आया लेकिन हम उनकी गतिविधियों से परिचित नहीं है। हम बात कर रहे हैं जिला मंडी बोर्ड के उन अधिकारियों व कर्मचारियों की, जिन्होंने कफ्र्यू के इस मुश्किल दौर में जहां किसानों का हाथ थामते हुए उन्हें गेहूं बेचने के दौरान मंडियों में कोई दिक्कत नहीं आने दी वहीं उनकी तनदेही से निभाई ड्यूटी के कारण हमें अपने घर तक सब्जियों व फलों की होम डिलीवरी संभव हो पाई है।
    डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिला मंडी अधिकारी के नेतृत्व में यह टीम तनदेही के साथ कार्य करते हुए सुबह से लेकर सांय किसानों व आम जनता की सुविधा का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने कोविड-19 के इस दौर में मंडियों में कूपन सिस्टम को सही ढंग से लागू करवाने व लोगों तक फल व सब्जियों की उपलब्धता सुचारु रुप में मुहैया करवाने के लिए उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर में सब्जी मंडी व दाना मंडी को सुचारु रुप से चलाने की भी इन्होंने जो जिम्मेदारी निभाई है वह प्रशंसनीय है।
    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला मंडी अधिकारी श्री तेजिंदर सिंह व उनकी टीम ने जनता की सुविधा के लिए सब्जी मंडी व दाना मंडी में कड़ी ड्यूटी दी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते पहली बार जिले में किसानों की मंडियों में ई-पास के माध्यम से एंट्री की गई, जिसमें मंडी बोर्ड की समूह टीम ने कड़ी मेहनत से ड्यूटी निभाई है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी बोर्ड के ग्रेडिंग सुपरवाइजर श्री परमिंदर सिंह, आक्सन रिकार्डर श्री अमित कुमार, चौकींदार श्री रजिंदर कुमार के अलावा श्री सुमित कुमार (आउटसोर्स) की ओर से सुबह 4 बजे मंडी में आकर जहां गेहूं के प्रबंधों को देखा जा रहा है वहीं फल-सब्जियों की रिकार्डिंग कर फल-सब्जियां बेचने वाले विक्रेताओं (रेहड़ी वालों) को जारी किए गए कर्फ्यू पास चैक किए जाते हैं।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि जिले की दाना मंडियों में अब तक 37300 ई-पास जारी किए गए है वहीं मंडियों में किसानों की सामाजिक दूरी को यकीनी बनाने के साथ-साथ उन्हें मास्क व सैनेटाइजर भी वहां उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान मेन सब्जी मंडी में यह कर्मचारी रोजाना रेहड़ी वालों को फल-सब्जियों की रेट लिस्ट मुहैया करवाते हैं व सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखते हैं। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों की ओर से यह सब कार्य करने के बाद रोजाना सुबह 9 बजे से अपने कार्यालय में अपनी रुटीन ड्यूटी भी निभाई जा रही है। इन कर्मचारियों की ओर से सांय फिर सब्जी मंडी में हिमाचल को जाने वाली फल-सब्जियों की रिकार्डिंग की जाती है।
    जिला मंडी अधिकारी श्री तेजिंदर सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में उन्होंने कई बार दाना मंडी व सब्जी मंडी की चैकिंग की व उक्त सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जन हित में इन कर्मचारियों ने सरकारी आदेशों का पालन करते हुए सुबह से लेकर शाम तक तनदेही से कार्य किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.