Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»होशियारपुर से अच्छी खबर: 78 व्यक्तियों ने जीती कोरोना के खिलाफ जंग
    चण्डीगढ़

    होशियारपुर से अच्छी खबर: 78 व्यक्तियों ने जीती कोरोना के खिलाफ जंग

    By Himachal VartaMay 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    अब तक 85 व्यक्ति कोरोना पर हासिल कर चुके हैं फतेह
    डिप्टी कमिश्नर ने उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाए
    कहा, जिला वासियों के सहयोग से होशियारपुर जल्द होगा कोरोना मुक्त
    होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला होशियारपुर के लिए आज एक अच्छी खबर है कि सरकारी अस्पताल होशियारपुर व दसूहा में उपचाराधीन 78 कोरोना पाजीटिव व्यक्तियों ने कोरोना के खिलाफ जंग पर फतेह पा ली है और जिला प्रशासन की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए घरों के लिए रवाना कर दिया गया है।
    डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल 48 कोरोना पाजीटिव व्यक्तियों को तंदुरुस्त होने पर घरों के लिए रवाना किया गया है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल दसूहा से 30 व्यक्तियों को आज घरों के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि तंदुरुस्त हुए उक्त व्यक्तियों सहित अब तक 85 व्यक्तियों ने कोरोना पर फतेह पा ली है। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 93 पाजीटिव केस सामने आए थे, जिनमें से पहले ही जिले से संबंधित 7 व्यक्ति पूरी तरह ठीक हो चुके हैं व आज डिस्चार्ज किए 78 व्यक्तियों के अलावा अब तक 4 कोरोना पाजीटिव मरीज ही अस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है।
    श्रीमती अपनीत रियात ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कोरोना पर फतेह पाने वाले व्यक्तियों की दृढ़ इच्छाशक्ति ने ही उनको तंदुरुस्त किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कोरोना से निजात पाने वाले सभी व्यक्तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है यदि भविष्य में किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो प्रशासन पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने आईसोलेशन वार्ड में मैडिकल व पैरा मैडिकल स्टाफ के तौर पर सेवाएं निभाने वाले अस्पताल के कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज उनको इस बात की संतुष्टि है कि उनकी ओर से तनदेही के साथ निभाई ड्यूटी के चलते मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने मौजूदा तौर पर दाखिल मरीजों के परिवारों को अपील करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी तरह से घबराने की जरुरत नहीं है और यह मरीज भी जल्द ही ठीक होने पर घर भेज दिए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद प्रकट करते हुए कहा कि जिला वासियों के सहयोग से जल्द ही होशियारपुर जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।
    नोडल अधिकारी डा. सैलेश ने बताया कि जिले में कोरोना पाजीटिव पाए गए श्री हजूर साहिब से आए सभी 71 श्रद्धालुओं को आज डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जो 4 व्यक्ति दाखिल हैं, उनका स्वास्थ्य देखते हुए जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.