Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर में आयुर्वेदिक विभाग ने 2145 से अधिक आयुष किट किए वितरित – डा0 परूथी
    सिरमौर

    जिला सिरमौर में आयुर्वेदिक विभाग ने 2145 से अधिक आयुष किट किए वितरित – डा0 परूथी

    By Himachal VartaMay 16, 2020
    Facebook WhatsApp
    जिला सिरमौर में आयुर्वेदिक विभाग ने 2145 से अधिक आयुष किट किए वितरित – डा0 परूथी

    आयुर्वेदिक विभाग जिला में छः नोडल अधिकारियों की देखरेख में वितरित कर रहा है आयुष किट
    नाहन। जिला सिरमौर में 2145 से अधिक आयुष किट जिला में होम क्वारंटाइन किए गए व्यक्तियों और कोरोना वारियर्स  जिनमें पुलिस कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर उपलबध करवाई गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर द्वारा आयुष किट लॉन्च करने के उपरान्त जिला सिरमौर में भी आयुष किट लॉन्च किया गया और जिला में 17 मई, 2020 से पहले आबंटित करने का लक्ष्य रखा गया था जिसके तहत होम क्वरंटाईन किए गए व्यक्तियों और कोरोना वारियर्स को प्राथमिकता के आधार पर यह किट उपलब्घ करवाया जा रहा है। इस आयुष किट में समशमनी वटी -250 एमजी, आयुष काढ़ा और आर्सेनिक एल्बम -30 (होम्योपैथिक) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आयुष काढ़ा में तुलसी, दालचीनी, सौंठ और कालीमिर्च जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। यह आयुष किट इन लोगों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होगी।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अब तक 2145 से अधिक लोगों को यह किट उपलब्ध करवाई जा चुकी है जिसमें नाहन व पांवटा शहरी क्षेत्र में 198 और 158 होम क्वरंटाईन किए गए लोग शामिल है। इसके अतिरिक्त 1790 से अधिक कोरोना वारियर्स को भी अब तक यह किट उपलब्ध करवा दी गई है। इस किट को शिलाई, पांवटा साहिब, राजगढ, नाहन, पच्छाद तथा संगडाह में उपलब्ध करवाने के लिए छः नोडल अधिकारियों के अंतर्गत सात टीमों का गठन आयुर्वेदिक विभाग ने किया है।
    उन्होंने बताया कि जिला के सभी पंचायतों में आगामी दिन में यह किट होम क्वरंटाईन किये व्यक्तियों व दस साल से कम उम्र के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को उपलब्ध करवा दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.