Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डा. बिन्दल ने कोरोना वारियर आशा वर्करों को बांटे सेनेटाईजर और मास्क
    सिरमौर

    डा. बिन्दल ने कोरोना वारियर आशा वर्करों को बांटे सेनेटाईजर और मास्क

    By Himachal VartaMay 16, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज चिकित्सा खंड नाहन (धगेड़ा) की आशा वर्करों को सेनेटाईजर और मास्क वितरित किये और    कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट काल में आपकी सेवाओं को देश और प्रदेश हमेशा याद स्मरण रखेगा।

    डा. बिन्दल ने कोरोना महामारी के बीच आशा वर्करों द्वारा दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी ये बहनों निर्भय होकर गांव-गांव में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि नाहन चिकित्सा खंड में वर्तमान में 103 आशा वर्कर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा आशा वर्कर बहनें किसी न किसी रूप में कोविड-19 के दौरान अपनी सेवाए कहीं न कहीं प्रदान कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि आशा वर्करों का कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। डा. बिन्दल ने कहा कि मैडिकल, पैरा मैडिकल, पुलिस, स्वच्छता कर्मी और आवश्यक सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मी कोरोना की जंग के वारियर हैं और ये सभी अपनी सेवाएं समर्पण भाव से दे रहे हैं।
    डा. बिन्दल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा अभी तक करीब 40 हजार फेस कवर बांटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 20 हजार से अधिक सेनेटाईजर का वितरण किया गया है।

    उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र की ओर से 41 लाख रुपये कोविड फंड में जमा किये जा चुके हैं। चिकित्सा खंड धगेड़ा, नाहन की आशा वर्कर संघ की प्रधान किरण बाला ठाकुर ने सेनेटाईजर और मास्क प्रदान करने के लिए डा. बिन्दल का आभार जताते हुए कि कहा कि सभी आशा वर्कर बहने संकट की इस घड़ी में सपर्मण भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.