Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»देश की मंडियों में जाने को तैयार गिरिपार सफ़ेद सोना , जिला हुई बम्पर फसल
    सिरमौर

    देश की मंडियों में जाने को तैयार गिरिपार सफ़ेद सोना , जिला हुई बम्पर फसल

    By Himachal VartaMay 16, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta

    नाहन। जिला  सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र लहसुन की खुशबू से महकने लगा है। लॉकडाउन के चलते गिरिपार क्षेत्र का लहसुन इस बार बाहरी राज्यों के बजाय ददाहू की मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। सैनधार क्षेत्र का लहसुन अगले कुछ दिन में आने की उम्मीद है।

    आढ़तियों के कामगार यहां लहसुन की ग्रेडिंग कर इसे मंडियों में भेजने की तैयारी में है। ददाहू तहसील में करीब 300 हेक्टेयर भूमि में लहसुन की खेती होती है।

    इस बार लहसुन की बंपर पैदावार हुई है। लॉकडाउन के चलते किसान पड़ोसी राज्यों और दिल्ली की मंडियों के बदले स्थानीय मंडियों का रुख कर रहे हैं। उम्दा किस्म का लहसुन 50 से 55 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।

    आढ़तियों की मानें तो मंडियों में अभी पर्याप्त खेप तक न पहुंचने से दाम स्थिर हैं। ददाहू के आढ़ती जगत सिंह, वीरेंद्र व विक्रम ने बताया कि शुरुआती दौर में गिरिपार क्षेत्र की चाढना, बड़ग, गनोग, कठवाढ़ व जम्मूकोटी आदि पंचायतों से लहसुन पहुंचा है।
    उधर, लहसुन के सोलन स्थित मुख्य व्यवसायी पदम सिंह पुंडीर ने बताया कि दो दिन में सिरमौर जिले से 35 क्विंटल लहसुन मंडी में पहुंचा है। ए से सी ग्रेड का लहसुन 30 से 60 रुपये प्रति किलो खरीदा जा रहा है।

    दिल्ली की आजादपुर मंडी बंद होने से शिलाई क्षेत्र का लहसुन भी ददाहू पहुंच रहा है। टिंबी क्षेत्र से लहसुन की खेप पहली बार पहुंची है। शिलाई के किसान लहसुन को पहले दिल्ली की मंडियों में ले जाते थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.