नाहन व पांवटा के पश्चात अब स्वास्थ्य खण्ड शिलाई, संगडाह, राजगढ और सराहां में भी होगे सैम्पलिंग बूथ स्थापित
नाहन। जिला सिरमौर में कोविड-19 के संक्रमण से चिकित्सको व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला के सभी स्वास्थ्य खण्डों में सैम्पलिंग बूथों को स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने दी।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व केवल मेडिकल कॉलेज नाहन तथा पांवटा में यह सुविधा उपलब्ध थी तथा जिला के दूर-दराज के क्षेत्र के लोगों को जांच के लिए नाहन व पॉवटा आना पड़ता था। अब जिला प्रशासन द्वारा शिलाई, संगडाह, राजगढ़ और सराहां के स्वास्थ्य केन्द्रों में भी सैम्पलिंग बूथ स्थापित किए जा रहे है जिससे दूर-दराज के क्षेत्र के लोगों को नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र्र में ही सैम्पलिंग की सुविधा मिल सकेगी तथा सैम्पलिंग की गति भी बढेगी और इससे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा भी बनी रहेगी।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29