Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»सिरमौर/ सब्जी से लदी पिकअप खाई में गिरी, 27 व 29 वर्षीय युवकों की दर्दनाक मौत
    दुर्घटनाएं

    सिरमौर/ सब्जी से लदी पिकअप खाई में गिरी, 27 व 29 वर्षीय युवकों की दर्दनाक मौत

    By Himachal VartaMay 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सिरमौर जिले की शिलाई तहसील के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र रोनहाट में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतकों की पहचान अमित कुमार पुत्र कुंदन सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी गांव कठोला उप तहसील रोनहाट व कृष्ण पुत्र चत्तर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी गांव रोनहाट के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार सब्जी लेकर एक पिकअप गाड़ी एचपी 85-4700 रोनहाट से ठियोग की तरफ जा रही थी। अचानक रोनहाट से करीब चार किलोमीटर दूर धाऊ की धार नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और पिकअप 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। सुबह मवेशियों के लिए घास लेने गए लोगों ने जब नाले में गिरी गाड़ी को देखा तो इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों को दी।

    राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों युवकों ने देर रात ही मौके पर दम तोड़ दिया था। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्तराम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, नायब तहसीलदार जयराम शर्मा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत के रूप में जारी की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.