– कहा, कोरोना पर फतेह पाने पर फ्रंट लाइन योद्धाओं के तौर पर कार्य कर रहे हैं सफाई कर्मचारी
होशियारपुर/चंडीगढ़। नगर निगम होशियारपुर में सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्री इंदरजीत सिंह की ओर से आज विशेष दौरा किया गया, जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस से लडऩे वाले फ्रंट लाइन योद्धा के तौर पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। सदस्य श्री इंदरजीत सिंह ने बताया कि इन सफाई सेवकों, डाक्टरों व पुलिस कर्मचारियों के कारण आज पंजाब सरकार की ओर से कोरोना पर फतेह पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वे हर शहर में जाकर इन योद्धाओं को सम्मानित कर रहे हैं व साथ ही सफाई सेवकों का धन्यवाद भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों से शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
कमिश्नर नगर निगम श्री बलबीर राज सिंह ने सदस्य श्री इंद्रजीत सिंह का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि सफाई सेवकों को कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। बैठक में श्री कमल भट्टी व श्री करनजोत आदिया ने आयोग की कार्रवाई की प्रशंसा की। इस मौके पर एस.ई. श्री रणजीत सिंह, एडवोकेट श्री राहुल आदिया, इंस्पेक्टर श्री संजीव अरोड़ा, सुपरिटेंडेंट श्री अमित कुमार, श्री सोम नाथ आदिया, श्री विशाल आदिया, श्री सागर आदिया के अलावा अन्य भी मौजूद थे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
